Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»Hardik Pandya और Krunal Pandya ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
    क्रिकेट

    Hardik Pandya और Krunal Pandya ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

    shivam kumarBy shivam kumarMay 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने एक बार फिर भयानक रूप ले लिया है और पूरा देश इसके खिलाफ जंग लड़ रहा है. इस मुश्किल वक्त में कई खिलाड़ी सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं. इस बार भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और कुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने सबका दिल जीत लिया है. हार्दिक ने देश के ग्रामीण इलाकों में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है.

    मदद के लिए आगे आए हार्दिक और कुणाल

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक (Hardik Pandya) ने इस बात का ऐलान किया है कि वे 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करेंगे.

    उन्होंने कहा, ‘हम सभी चिकित्सा कर्मचारियों, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और उन सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते है जो इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बंटा रहे है’. उन्होंने कहा, ‘कृणाल, मैं और मेरी माँ , मूल रूप से हमारा पूरा परिवार मदद करने की कोशिश कर रहा था. हमने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है. मुझे लगता है कि वहां चिकित्सा बुनियादी ढांचे को अधिक समर्थन की आवश्यकता है’.

    हार्दिक ने कहा, ‘हम सभी समझते हैं कि यह मुश्किल समय है, हम अपनी कृतज्ञता, समर्थन दिखाना चाहते हैं और हर किसी को बताना चाहते हैं कि वे हमेशा हमारी प्रार्थना में हैं’.

    सचिन तेंदुलकर ने दान किए 1 करोड़

    भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कोविड-19 मरीज के लिए आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदन के इरादे से एक करोड़ रुपये दान दिए हैं. उनके अलावा शिखर धवन और जयदेव उनादकट भी दान कर चुके हैं.

    विदेशी खिलाड़ी भी कर चुके हैं मदद

    ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) और उनके ही देश के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) भी भारत के लिए दान कर चुके हैं. कमिंस ने कोरोना से मदद करने के लिए भारत को 37 लाख रुपये, तो वहीं ली ने भारत को लगभग 41 लाख रुपये की सहायता की थी. इसके अलावा पंजाब किंग्स (PBKG) के बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने आईपीएल (IPL 2021) की कमाई का कुछ हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से जूझ रहे भारत के लिए दान देने का फैसला किया है.

    दिल्ली और राजस्थान का जिम्मेदारी भरा कदम

    दिल्ली कैपिटल्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ दिल्ली की जंग में सहायता के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए हैं. इस रकम का इस्तेमाल जरूरी चिकित्सा आपूर्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर और कोविड किट खरीदने में किया जायेगा. वहीं राजस्थान ने 7.5 करोड़ की मोटी रकम दान में देंगे, जिससे पूरे देश में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद की जा सके.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेकेंड हैंड बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल
    Next Article भारत को रूस से स्पूतनिक वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप मिली
    shivam kumar

      Related Posts

      एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

      November 17, 2026

      पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप

      November 14, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version