Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की करेंगे समीक्षा
    Breaking News

    मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की करेंगे समीक्षा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची ।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।
    इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के सचिवों से अनुरोध किया गया है कि वे विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एक कार्य योजना के साथ उपस्थित हों, ताकि महामारी के इस दौर में राज्यवासियों को राहत पहुंचाया जा सके।
    सजग है सरकार ,राहत का हो रहा है प्रयास 
    कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य भर में दो सप्ताह के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है लेकिन चिकित्सा सेवाओं, कृषि गतिविधियों, एफएमसीजी और मनरेगा जैसी सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं को अनवरत जारी रखा।
    पूरी तैयारी से आएं बैठक में, गरीबों को देनी है राहत 
    महामारी के कारण कई योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए राज्य की गरीब आबादी को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के सचिवों को एक कार्य योजना के साथ बैठक में भाग लेने का आदेश दिया है, ताकि कोरोना महामारी से लड़ते हुए विभाग यह सुनिश्चित कर सके कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिल सके।
    स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के हुए प्रयास
    स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अलावा झारखण्ड के लोगों के लिए हर संभव स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य भर में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर बेड बढ़ाए गए। इसके अलावा रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में संक्रमण से पीड़ित लोगों को ऑक्सीजन बेड प्रदान करने के लिए कोविड सर्किट का संचालन किया गया।
    महामारी के कारण कई योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावित हुआ 
    वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में राज्य सरकार द्वारा कई प्रमुख योजनाओं की घोषणा की गई थी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवा आबादी को रोजगार प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया गया था। मुख्यमंत्री मुद्रा योजना योजना, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशिये छात्रवृत्ति योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, सभी के लिए पीने के साफ पानी की योजनाएं, युनिवर्सल पेंशन योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, इन योजनाओं का काफी हद तक लाभ जरूरतमंदों को देकर उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया गया, लेकिन महामारी की वजह से कुछ योजनाएं प्रभावित हुईं हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनंदीग्राम चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ममता बनर्जी
    Next Article Corona Viras का प्रकोप देख टूटा Shakti Kapoor का दिल, बोले- ‘मौत अब करीब आ रही है’
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version