Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुखद : बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गई
    Breaking News

    दुखद : बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गई

    azad sipahiBy azad sipahiMay 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ में एक पिता का कन्यादान करने का अरमान धरा रह गया और बेटी भी अपने जीवन के सबसे अनमोल घड़ी में पिता के आशीर्वाद वंचित ऱह गयी, जिसका मलाल बेटी की जीवन भर रहेगा। प्रखंड के ताराटांड़ में एक बेटी की डोली उठने से पहले उसके पिता की अर्थी उठ गई.।
    दरअसल, ताराटांड़ के रहने वाले 40 वर्षीय कृष्णा यादव की बेटी निशा की शादी शानिवार 7 मई को होने वाली थी.। मगर नियति को कुछ और मंजूर था। बेटी की बारात आने से ठीक दो दिन पहले पिता की तबियत बिगड़ी और वह कन्यादान का सपना लिए पिता असमय काल के गाल में समा गए। बताया गया है कि कोरोना से पीड़ित  अस्पताल ले जाते-जाते कृष्णा यादव ने दम तोड़ दिया.। इस दुःखद घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है, वहीं पूरे इलाके में दुःख का माहौल है। शादी की तैयारियों में जुटा पूरी तरह से परिवार टूट गया है और खुशी का माहौल मातमी सन्नाटे में बदल गया है.।
    जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव सीसीएल में काम करते थे, उनकी बेटी निशा की बारात 7 मई को आने वाली थी. घर परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। इस बीच 4 मई को उनकी तबियत बिगड़गयी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.। गांव वालों ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय कृष्णा यादव की हालत ठीक थी.। मगर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गयी।
     सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी.। परिवार के मुखिया की अचानक मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।. देर रात को शव गांव वापस लाया गया और सीधे श्मशान पहुंचाया गया और इस तरह पिता की आशीर्वाद के साथ नए जीवन की शुरुआत करने का सपना भी बेटी का पूरा नही हो सका।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता पर बरसे राज्यपाल जगदीप धनखड़, हिंसा को बताया ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’
    Next Article सदर अस्पताल मामले में विजेता कंस्ट्रक्शन के जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट
    azad sipahi

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version