Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सुविधा: सीएम ने किया अमृत वाहिनी वेबसाइट, एप और चैटबोट का लोकार्पण
    Breaking News

    सुविधा: सीएम ने किया अमृत वाहिनी वेबसाइट, एप और चैटबोट का लोकार्पण

    azad sipahiBy azad sipahiMay 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     आवश्यक चिकित्सीय संसाधन भी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगे
    ऑनलाइन परामर्श और आइसोलेशन मेडिकल किट भी मिल सकेगा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के कोरोना संक्रमितों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सीय संसाधन आॅनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अमृत वाहिनी वेबसाइट, एप और चैटबोट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में कई कारगर व्यवस्थाएं की गयी हैं, जिनका फायदा राज्यवासियों को हो रहा है। इसी क्रम मे अमृत वाहिनी के जरिये हम एक और कदम आगे बढ़े हैं। इस वेब पोर्टल और मोबाइल एप तथा चैटबोट के माध्यम से अस्पतालों में आॅक्सीजन बेड और वेंटिलेटर युक्त आइसीयू की उपलब्धता और उसकी आॅनलाइन बुकिंग करायी जा सकती है। वहीं, व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श के साथ कोविड से संबंधित सभी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध करायी जायेगी।

    चुनौतियों से निपटने के लिए उठाये जा रहे कई कदम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, सरकार भी उसी गति के साथ इससे निपटने के लिए काम कर रही है। इस सिलसिले में अस्पतालों में ऑनलाइन युक्त बेड और वेंटिलेंटर निरतंर बढ़ रहे हैं। संक्रमितों को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास लगातार जारी है। आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को कोविड मेडिकल किट उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लगभग 43 हजार लोगों को यह उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे घबरायें नहीं। सरकार उनकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।

    ये रहे उपस्थित
    मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विकास आयुक्त-सह-स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे मौजूद थे।
    ये सुविधाएं मिलेंगी ऑनलाइन
    अमृत वाहनी वेबसाइट और एप http;//amritvahini.in पर राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड सामान्य बेड, आॅक्सीजन युक्त बेड, आइसीयू बेड और वेंटिलेटर बेडों की उपलब्धता की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ बेडों की आॅनलाइन बुकिंग की सुविधा भी लोगों को होगी। जो संक्रमित आइसोलेशन में हैं, इसके जरिये कोरोना मेडिकल किट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, व्हाट्सएप चैटबोट नंबर 8595524447 पर ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। इसके साथ दवाइयों, आहार चार्ट, जिला कंट्रोल रूम से संपर्क, प्लाज्मा दान और होम आइसोलेशन किट से संबंधित जानकारी प्राप्त का जा सकती है। अस्पतालों द्वारा रेमडेसिविर दवा की मांग और प्रबंधन की मॉनिटरिंग भी इसके जरिये होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री का प्रयास ला रहा रंग, 23 लाख महिलाएं कोरोना वारियर्स बन ग्रामीणों को कर रही हैं जागरूक
    Next Article कम संसाधन में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version