Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता की आपत्ति के बावजूद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने रवाना हुए राज्यपाल
    Breaking News

    ममता की आपत्ति के बावजूद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने रवाना हुए राज्यपाल

    azad sipahiBy azad sipahiMay 13, 2021Updated:May 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्ति के बावजूद पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के शिकार हुए लोगों से मिलने के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ रवाना हो गए हैं।
    गुरुवार सुबह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से वे कोलकाता से सबसे पहले उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ बांकुड़ा के विष्णुपुर से सांसद निशीथ प्रमाणिक भी हैं। वह सीतलकुची जाएंगे जहां तृणमूल की हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने वाले हैं। इसके अलावा 14 मई को असम के रंगपगली और श्रीरामपुर कैंप में रह रहे बंगाल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही माथाभांगा और सीताई का भी दौरा करने वाले हैं।
    उल्लेखनीय है कि एकदिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल को लिखी गई चिट्ठी में कहा था कि गवर्नर स्थापित प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं और चुनी हुई मुख्यमंत्री तथा जनप्रतिनिधियों से बात करने के बजाए सीधे अधिकारियों से बात कर रहे हैं। ममता ने आरोप लगाया था कि गवर्नर के दौरे के संबंध में राज्य सरकार को सूचित नहीं किया गया।

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चिट्ठी पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब राज्य में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के कारण मौत के घाट उतारे जा रहे हों, तब उसकी अनदेखी कर खामोश नहीं रहा जा सकता। दरअसल चुनाव बाद हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने लगातार राज्य प्रशासन पर सवाल खड़ा किए थे और अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि राज्यपाल स्थापित प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से बात करने के बजाय सीधे अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इससे उन्हें बाज आनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि राज्यपाल का हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा राज्य सरकार की सहमति के बगैर तय किया जा रहा है। इस पर गुरुवार सुबह राज्यपाल ने ट्विटर पर जवाब दिया है। 
    साथ ही उन्होंने सीएम को जवाबी चिट्ठी भी लिखी है जिसकी प्रति उन्होंने ट्विटर पर डाली है। गवर्नर ने कहा है कि आज जब संकट का समय है तब ममता बनर्जी को राज्यपाल सहित सभी हित धारकों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत थी लेकिन वह है चुनाव बाद हिंसा के बचाव के लिए कमर कसकर मैदान में उतर चुकी हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया है कि दोनों ही संवैधानिक प्रतिनिधि होने के नाते संविधान के प्रति जवाबदेह हैं।
    राज्यपाल ने कहा है कि मुझे यकीन है मुख्यमंत्री संविधान को मानेंगी और अपने शपथ के अनुसार काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव हुए लेकिन चार राज्यों में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई जबकि बंगाल में राजनीतिक विरोधियों के साथ हिंसा और दमन लगातार जारी है। ऐसे परिदृश्य को मैं कैसे नजरअंदाज कर सकता हूं जब लोगों को अपनी पसंद के मुताबिक मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जीवन के अधिकार से वंचित कर मौत के घाट उतार दिया जाए? यह लोकतंत्र की हत्या है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कोरोना के 8331 मरीज हुए स्वस्थ, 4362 नए केस मिले
    Next Article देश में कोरोना के 3.62 लाख से ज्यादा नए मामले, 4120 लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा

      July 6, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026

      पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version