Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीसीएल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कराने के लिए एक्शन में अंबा
    Breaking News

    सीसीएल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कराने के लिए एक्शन में अंबा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 16, 2021Updated:May 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रामगढ़ । कोरोना की दूसरी लहर से झारखंड लगभग एक महीने से लड़ रहा है। पहले अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने काफी मशक्कत की। अब जनप्रतिनिधि भी एक्शन में आ गए हैं। बड़कागांव विधायक अंबा भी शनिवार रात सीसीएल अस्पताल नयानगर में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कराने के लिए एक्शन में दिखी। उन्हें सूचना मिली थी की अस्पताल में मरीजों पर चिकित्सक ध्यान नहीं दे रहे। छोटे-मोटे मशवरे के लिए भी मरीजों को कई दिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
    मरीजों की शिकायत पर विधायक अंबा खुद ही बरकाकाना, नयानगर स्थित सीसीएल अस्पताल पहुंच गई। विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। अंबा प्रसाद ने मौजूद चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या एवं दी जाने वाली उपचार की जानकारी ली।
    इलाज कराने पहुंचे लोगों ने विधायक के समक्ष डॉक्टर के ना रहने एवं इलाज में किसी भी तरह का ध्यान नहीं देने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि सिर्फ बीपी चेक करवाने के लिए भी काफी दिन दौड़ना पड़ता है। हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं बैठते, अपने घर में रहते हैं। विधायक अंबा प्रसाद ने इस पर मौजूद चिकित्सक एवं अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने की बात कही।
    डीसी को लगाया फोन, कोरोना जांच किट के साथ पहुंचे कर्मचारी
    मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में कोरोना जांच की सुविधा नहीं होने की बात कही। अंबा प्रसाद ने तुरंत पहल करते हुए उपायुक्त से बात करके जल्द ही अस्पताल में कोरोना जांच शुरू करवाने की बात कही। उपायुक्त ने जल्द कोरोना जांच किट भेज कर जांच प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के दौरान गैरेज में पड़े एंबुलेंस को जनता की सेवा में लगाने के लिए अंबा प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन को कहा।
    पदाधिकारी नियमित रूप से करें अस्पताल का निरीक्षण
    विधायक अंबा प्रसाद ने अस्पताल के पदाधिकारियों से कहा कि वे स्वयं भी अस्पताल का नियमित निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही करते पाया जाता है और मरीजों द्वारा शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा मैं भी खुद नियमित रूप से निरीक्षण करती रहूंगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवंडरफुल है वंडर वुमन…!, ओटीटी पर रिलीज हुई गैल गैडोट की फिल्म
    Next Article आरोग्य भारती से जुड़े डॉक्टर पूरी दिल्ली में नि:शुल्क दे रहे सेवाएं
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version