Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»Air India के यात्रियों का डेटा लीक, एयरलाइंस ने अपनी डेटा प्रोसेसर कंपनी को बताया जिम्मेदार
    ताजा खबरें

    Air India के यात्रियों का डेटा लीक, एयरलाइंस ने अपनी डेटा प्रोसेसर कंपनी को बताया जिम्मेदार

    sonu kumarBy sonu kumarMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    । एयर इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की डेटा प्रोसेसर कंपनी सीता पैसेंजर सर्विस सिस्टम से चुनिंदा लोगों का डेटा लीक हुआ है। यात्रियों के पर्सनल डेटा में उनका नाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, पता, पासपोर्ट नंबर, टिकट की जानकरियां, स्टार एलायंस और एयर इंडिया के फ़्रीक्वेंट फ़्लायरों का डेटा और क्रेडिट कार्ड का डेटा लीक हुआ है।

    45 लाख यात्रियों के डेटा पर साइबर अटैक
    बाताया जा रहा है कि एयर इंडिया के पैसेंजर सर्विस सिस्टम पर 26 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच रजिस्टर हुए विश्वभर के 45 लाख यात्रियों के डेटा पर साइबर अटैक हुआ है। जबकि एयर इंडिया को इसकी पहली सूचना 25 फरवरी 20 21 को मिली।

    वहीं एयर इंडिया ने सफाई दी है कि यात्रियों के क्रेडिट कार्ड डेटा के साथ उनका सीवीवी नंबर या सीवीसी नंबर लीक नहीं हुआ है, साथ ही फ़्रीक्वेंट फ़्लायर्स के पासवर्ड का डेटा भी सुरक्षित है। एयर इंडिया ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    एयर इंडिया के दो विमानों को मिली थी आतंकी धमकी
    बता दें कि पिछले साल एयर इंडिया के दो विमानों को आतंकी धमकी मिली थी। ये धमकी खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी गुरूपतवंत सिंह पन्नू ने दी।आतंकी पन्नू ने कई लोगों को फोन पर वॉइस कॉल्स के जरिए धमकी दी। इसी क्रम में उसने 5 नवम्बर को एयर इंडिया के दो विमानों को लंदन न पहुंचने देने की धमकी दी। जिसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    इस बारे में दिल्ली पुलिस के एयरपोर्ट डीसीपी ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाते हुए धमकी मिलने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हुए और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही डायल, एयर इंडिया, एयरपोर्ट पुलिस, सीआईएसएफ सिक्योरिटी यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया।

    उड़ानों को लंदन नहीं जाने देने की धमकी
    एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया था कि इनपुट आया है कि सिख फॉर जस्टिस नाम का एक आर्गनाइजेशन है जिसने धमकी दी है कि 5 नवंबर को एयर इंडिया की दो उड़ानों को वह लंदन नहीं जाने देगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर हमने स्टेक होल्डर्स की मीटिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था अभी से पुख्ता कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में हर हाल में बढ़ानी होगी टीकाकरण की रफ्तार
    Next Article 10 सवालों से बढ़ाइए अपना जनरल नॉलेज, इनके सही जवाब देने वाले अगले राउंड के लिए होंगे क्वालीफाई
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक

      July 27, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version