Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मोबाइल, कपड़े न मिलने के बाद भी सुशील के खिलाफ पुलिस के पास अहम साक्ष्य
    ताजा खबरें

    मोबाइल, कपड़े न मिलने के बाद भी सुशील के खिलाफ पुलिस के पास अहम साक्ष्य

    sonu kumarBy sonu kumarJune 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर पश्चिमी जिले के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में पहलवान सुशील कुमार की पुलिस रिमांड आज खत्म हो गई। इन 10 दिनों की रिमांड में सुशील की तरफ से कोई खास सहयोग पुलिस को नहीं किया गया। पुलिस उसका मोबाइल और वारदात के समय पहने हुए कपड़े अब तक बरामद नहीं कर सकी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के पास चार ऐसे महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं जिनकी मदद से पुलिस सुशील का अपराध कोर्ट के समक्ष साबित करेगी। जानकारी के अनुसार, बीते चार  मई की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर और उसके साथियों की पिटाई की गई थी। इस घटना के बाद सागर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मॉडल टाउन में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें सुशील पहलवान को मुख्य आरोपित बनाया गया। 18 दिन तक फरार रहने  के बाद उसे स्पेशल सेल ने मुंडका इलाके से उसके साथी अजय के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में बीते 23 मई से सुशील कुमार और उसका सहयोगी अजय पुलिस रिमांड पर हैं। पहले उन्हें छह दिन और फिर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। यह अवधि आज खत्म हो रही है। दोनों आरोपितों को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।
    चार महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं सुशील कुमार के खिलाफ
    क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास इस अपराध का सबसे अहम साक्ष्य एक मोबाइल वीडियो है, जो मौके पर बनाया गया था। इस वीडियो में सुशील के हाथ में डंडा है और जमीन पर सागर पड़ा हुआ दिख रहा है। वीडियो में 15 से ज्यादा पहलवान दिख रहे हैं। जिनमें से कुछ के पास हथियार भी हैं। एफएसएल से इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि इस वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
    -मोबाइल की डिटेल
    इस मामले में दूसरा महत्वपूर्ण साक्ष्य सुशील कुमार और अजय बक्करवाला के मोबाइल की डिटेल हैं। पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल के साथ ही उनकी लोकेशन भी निकलवाई है। कॉल डिटेल से साफ हो चुका है कि यह लोग किसके संपर्क में थे। वहीं लोकेशन की डिटेल से यह साबित होगा कि वारदात वाले दिन वह छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद थे।
    -चश्मदीद गवाह
    इस हत्याकांड का तीसरा महत्वपूर्ण साक्ष्य है दो चश्मदीद गवाह,जो सागर धनकड़ के साथ मौजूद थे। यह गवाह सोनू महाल और अमित हैं। इन दोनों की पिटाई भी स्टेडियम में की गई थी। दोनों ने छानबीन के दौरान अपने बयान में सुशील का नाम ले चुके हैं। कोर्ट में इनकी गवाही बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
    आरोपितों के बयान-
    इस मामले में चौथा अहम साक्ष्य आरोपितों के बयान हैं। आरोपितों ने भी अपने बयान में सुशील द्वारा मारपीट की बात कही है। पुलिस इनमें से प्रिंस सहित कुछ आरोपितों को सरकारी गवाह बनाने का प्रयास कर रही है। अगर वह सुशील के खिलाफ बयान देंगे तो इससे सुशील की मुश्किल बढ़ सकती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीवी एंकर को रेप मामले में मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ पीड़ित महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट
    Next Article वायरल हुईं खून से लथपथ निशा रावल की तस्वीरें, अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती
    sonu kumar

      Related Posts

      सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान

      May 19, 2025

      खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version