Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»रक्षा मंत्रालय में सक्रिय होने लगे पहली बार सृजित हुए ‘नौकरशाही’ के पद
    ताजा खबरें

    रक्षा मंत्रालय में सक्रिय होने लगे पहली बार सृजित हुए ‘नौकरशाही’ के पद

    sonu kumarBy sonu kumarJune 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    देश के सशस्त्र बलों के इतिहास में पहली बार रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद सृजित करके नियुक्तियां की गईं हैं। तीनों सेनाओं में रक्षा सुधारों के लिए बनाये गए डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) ने कई और ऐसी सिफारिशें की हैं, जिनसे आगे आने वाले समय में सशस्त्र बलों में बदलाव दिखेंगे। संयुक्त सचिव (नौसेना और रक्षा कर्मचारी) पद पर नियुक्त होने वाले पहले सशस्त्र बल अधिकारी रियर एडमिरल कपिल मोहन धीर ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। 
     
    रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेनाओं का पुनर्गठन किये जाने के ऐतिहासिक कदम में सेना, वायु सेना और नौसेना के वर्दीधारी कर्मियों को पहली बार औपचारिक रूप से रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी को डीएमए में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। रियर एडमिरल कपिल मोहन धीर के अलावा मेजर जनरल केके नारायणन और एयर वाइस मार्शल हरदीप बैंस को डीएमए में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी पहले से ही अतिरिक्त सचिव और अन्य तीन अधिकारियों के संयुक्त सचिव के हिस्से का कार्य देख रहे थे। अब औपचारिक नियुक्तियां होने के साथ ही इन अधिकारियों को निर्णय लेने के अधिकार भी दिए गए हैं जिससे कार्यों को सुव्यवस्थित करने में आसानी होगी।
     
    रियर एडमिरल कपिल मोहन धीर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला, पुणे के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 01 जनवरी, 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक हैं।वह सबसे वरिष्ठ सेवारत मरीन कमांडो हैं और उन्होंने प्रमुख मार्कोस प्रतिष्ठान की कमान आईएनएस अभिमन्यु, भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस खंजर और आईएनएस राणा पर फ्रंटलाइन फ़्लोट और एशोर असाइनमेंट में काम किया है। इसके अलावा देश के भीतर और बाहर शांति मिशन को अंजाम दिया है जिसमें ‘ऑपरेशन पवन’ और ‘ऑपरेशन जुपिटर’ शामिल हैं। उनके पास रक्षा मंत्रालय में भी कार्य करने का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने नौसेना मुख्यालय के साथ-साथ मुख्यालय एकीकृत रक्षा कर्मचारियों में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। 
     
    उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन ‘मेक इन इंडिया’ और ‘ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस’ को सरकार की पहल पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने अधिग्रहण प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ ही स्वदेशीकरण पर ध्यान केन्द्रित किया है। सामरिक भागीदारी (एसपी) मॉडल, संशोधित ‘मेक-II’ और ‘मेक-III’ के साथ ही रक्षा मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी की गई ‘सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची’ में भी उनका योगदान रहा है। उन्होंने क्षमता विकास में त्रि-सेवा एकीकरण को भी आगे बढ़ाया है, इसके अलावा रक्षा योजना के लिए व्यवस्थित दृष्टिकोण पेश किया है। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए ‘विशिष्ट सेवा पदक’ और ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ दिया जा चुका है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत बढ़कर 93.08 प्रतिशत
    Next Article समुद्र में दिखेगा ‘मेड इन इंडिया’: भारतीय नौसेना के 6 पनडुब्बियों को मिली रक्षा मंत्रालय की मंजूरी
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version