Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजधानी दिल्ली में 50 दिनों के बाद खुलीं बाजार और दुकानें, ग्राहक नदारद
    Breaking News

    राजधानी दिल्ली में 50 दिनों के बाद खुलीं बाजार और दुकानें, ग्राहक नदारद

    azad sipahiBy azad sipahiJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कैट ने कहा, कारोबारियों को 40 हजार करोड़ रुपये का हो चुका है नुकसान

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में करीब 50 दिनों बाद बंद बाजार खुल गए। सरकार की घोषणा के मुताबिक ‘ऑड-ईवन’ फॉर्मूला के तहत बाजार और दुकानें खुलीं। कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर दुकानें तो खुलीं। लेकिन, अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। क्योंकि, व्यापारी दुकानों की सफाई के कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहे। कोरोना संक्रमण के भय से बाजारों से ग्राहक नदारद हैं।
    कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि एक अप्रैल से 31 मई, 2021 तक दो महीनों के दौरान दिल्ली के व्यापार को लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। यह दिल्ली के व्यापार और व्यापारियों के लिए बहुत बड़ा धक्का है। इसलिए सरकार व्यपारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए।
    खंडेलवाल ने कहा कि ऑड-ईवन फॉर्मूला को दिल्ली के व्यापारियों ने पहले ही नकार दिया है। इसकी वजह से दिल्ली में कारोबार सुगम होने के बजाय और अधिक जटिल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह दिल्ली सरकार को विभिन्न तरह के बाजारों के खुलने और बंद होने के अलग-अलग समय निर्धारित करना चाहिए। इससे जहां बाजार खोलने एवं ग्राहकों में उत्पन्न भ्रम की स्तिथि दूर होगी। वहीं, दिल्ली सरकार को भी ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा।
    दिल्ली के प्रमुख थोक बाजारों में चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग़, पहाड़गंज, गांधी नगर आदि शामिल है। यहां के रिटेल बाजार कनॉट प्लेस, करोल बाग का कुछ हिस्सा, खान मार्केट, लाजपत नगर, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, अशोक विहार, कमला नगर, शालीमार बाग़, पीतमपुरा, रोहिणी, राजौरी गार्डन, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, जगतपुरी, शाहदरा एवं कृष्णा नगर आदि है। वहां ऑड-ईवन फॉर्मूला के आधार पर दुकानें तो खुलीं लेकिन ग्राहक न के बराबर थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में इस साल नहीं होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, प्रमोट होंगे छात्र-छात्राएं
    Next Article कोरोना ने अंधेरा कर दिया निजी स्कूलों-कोचिंग संस्थानों का वर्तमान
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version