Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मिलखा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन
    ताजा खबरें

    मिलखा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन

    sonu kumarBy sonu kumarJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     भारतीय एथलीट एवं पद्मश्री मिलखा सिंह की पत्नी निर्मल मिलखा सिंह आखिरकार कोरोना से जंग हार गईं। रविवार शाम मोहाली के फोर्टिस हार्ट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आज देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें स्वयं मिलखा सिंह शामिल नहीं हो पाए।
    निर्मल मिलखा सिंह पिछले करीब एक माह से कोरोना संक्रमित होने के कारण मोहाली के फोर्टिज हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती थीं। पंजाब में खेलकूद विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुईं निर्मल मिलखा सिंह की तबीयत में पिछले एक सप्ताह से कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनके फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। लगातार ऑक्सीजन का स्तर गिरने के कारण रविवार की शाम उनका निधन हो गया। 
    शाम 7.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पति मिलखा सिंह शामिल नहीं हो पाये, क्योंकि वे स्वयं कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 
    निर्मल मिलखा सिंह 85 साल की थीं और अपने समय में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और खेलकूद मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने कहा कि उन्होंने खेलकूद विभाग में निदेशक रहते हुए लड़कियों को खेलों के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। वे जितनी कुशल खिलाड़ी थी, उतनी ही कुशल प्रशासक भी थीं।
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कोरोना से 713 मरीज हुए स्वस्थ, सिर्फ 154नए केस
    Next Article सुशांत केस से जुड़ा ड्रग्स एंगल: एक बार फिर बॉलीवुड की बदनामी से ज्यादा कुछ नहीं, NCB ने कहा- मामले में अभी जांच बंद नहीं हुई है
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक

      July 27, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version