Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान : हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान : हेमंत सोरेन

    sonu kumarBy sonu kumarJune 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया है। सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो। इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। श्री सोरेन झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    सभी के सहयोग से खून की कमी दूर करेंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्तदान हेतु कैलेंडर जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोग सुरक्षित रक्तदान कर सकेंगे। सरकार ऐसी व्यवस्था करने में जुटी है, जिससे आॅनलाइन जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके और उनके परिजन इसके लिए परेशान ना हो। यह तभी संभव है। जब हम मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए रक्तदान करेंगे जो उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे। राज्य की महिलाओं और युवतियों में खून की कमी पाई जाती है। सरकार इस कमी को दूर करने के प्रयास में सरकार जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ी को सुदृढ़ बनाया जा सके।

    शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालता है रक्तदान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दानों से बड़ा रक्तदान है। मानव शरीर के कई हिस्से मशीन के बन चुके हैं। लेकिन रक्त का विकल्प अब तक नहीं मिला है। इसलिए इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है शरीर में रक्त का बनना अनवरत प्रक्रिया है। समय-समय पर अगर हम रक्तदान करते हैं तो रक्तदाता स्वस्थ रह सकता है।

    रक्तदान करना चाहिए
    मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। इंसान ही इंसान को खून उपलब्ध कराता है, अभी तक इसका अन्य विकल्प नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास मिल का पत्थर साबित होगा। शरीर के लिये रक्तदान अनिवार्य है। इससे शरीर में सकारात्मक परिवर्तन होता है। हम सब को रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आॅड्रे हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर पहुँच कर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा। मंत्री बन्ना गुप्ता रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान किया।

    इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्या कुमार, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। वहीं आॅनलाइन रांची विधायक, बहरागोड़ा विधायक, जुगसलाई विधायक व विभिन्न जिलों में स्थित ब्लड बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Voluntary blood donation should be done for the safety of life: Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद
    Next Article सीएम ने लिया शिक्षा मंत्री के आवास का जायजा
    sonu kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version