Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तान की संसद में बवाल : बजट पर बहस के दौरान विपक्ष से भिड़े इमरान के सांसद
    Top Story

    पाकिस्तान की संसद में बवाल : बजट पर बहस के दौरान विपक्ष से भिड़े इमरान के सांसद

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
     पाकिस्तान की संसद में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा, गाली-गलौच और मारपीट हुई। हालात इतने खराब थे कि सांसदों को भागने में भी दिक्कत होने लगी। इस हंगामे और मारपीट में एक महिला सांसद के घायल होने की भी खबर है। शुक्रवार को इमरान खान सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया था। अपोजिशन ने इस बजट को सिरे से खारिज करते हुए गरीबों के लिए खतरनाक बताया था। मंगलवार को इस पर चर्चा होनी थी। लेकिन, बवाल इस कदर हुआ कि चर्चा तो दूर प्रस्ताव भी नहीं रखा जा सका।

    क्यों हुआ हंगामा
    बजट प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मंगलवार को विशेष बैठक बुलाई गई थी। शुक्रवार को वित्त मंत्री शौकत तरीन ने बजट पेश किया था। इमरान सरकार को अभी तीन साल हुए हैं और शौकत उनके चौथे फाइनेंस मिनिस्टर हैं। शौकत और उनके भाई जहांगीर तरीन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। विपक्ष का आरोप है कि शौकत और जहांगीर को इसलिए बचाया जा रहा क्योंकि वे इमरान के करीबी हैं।

    विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ जैसे ही बोलने खड़े हुए तो सत्ता पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शरीफ ने अपना भाषण बंद कर दिया, लेकिन तब तक संसद किसी जंग के मैदान में तब्दील हो चुका था।

    हंसते रहे प्रधानमंत्री
    कुछ ही देर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने हो गए। बजट की कॉपियों को एक-दूसरे की तरफ उछाला जाने लगा। इसके बाद मेज पर रखे सामान से एक दूसरे पर हमला किया गया। इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, लेकिन यह इतने भद्दे हैं कि इन्हें दिखाया भी नहीं जा सकता। हंगामे के दौरान अपशब्दों और गालियों का बेधड़क इस्तेमाल हुआ।

    इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की महिला सांसद मलेका बुखारी इस हंगामें में घायल हो गईं। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा इमरान की पार्टी के सांसद अली अवान की हो रही है। उन्होंने खुलेआम गालियां दीं और मारपीट की। इसके बाद पूरा दोष विपक्ष पर थोप दिया। हैरानी की बात यह है कि जब यह हंगामा चल रहा था तब प्रधानमंत्री समेत सत्ता पक्ष के तमाम नेता हंस रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविशाखापट्टनम में नक्सली मुठभेड़ : एंटी नक्सल फोर्स ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 माओवादियों को मार गिराया
    Next Article फिलिस्तीन पर इजराइली एयरस्ट्राइक : IDF ने गाजा पट्‌टी पर मिसाइलें दागीं
    bhanu priya

      Related Posts

      बलोचिस्तान में बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल

      September 25, 2025

      पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके

      September 25, 2025

      एसएसपी ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

      September 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बलोचिस्तान में बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल
      • पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
      • कृषि योगदान बढ़ने से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: गडकरी
      • प्रधानमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन
      • एसएसपी ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version