Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राजस्थान में ढोंगी बाबा की ठगी 3 लाख रुपए को 1 करोड़ बनाने का झांसा दिया
    Top Story

    राजस्थान में ढोंगी बाबा की ठगी 3 लाख रुपए को 1 करोड़ बनाने का झांसा दिया

    adminBy adminJune 25, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही

    राजस्थान के अजमेर जिले के बिलिया गांव में ढोंगी बाबा शोभाराम ने लोगों को अपने झांसे में लेकर मंदिर में ही नहीं बल्कि लोगों के घर जाकर भी झूठे चमत्कार दिखाकर लाखों रुपए हड़प लिए। यहां भी उसने कलश और कट्टों को रुपयों से भरने के चमत्कार दिखाए और करोड़पति बनाने तक का दावा किया।

    इसी झांसे में आकर कई लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई गवां दी। लोग शोभाराम पर विश्वास करें इसलिए जिन कमरों में वह कलश बांधता उसमें कच्छा पहनकर जाता, ताकि लोगों के मन में यकीन हो सके कि बाबाजी तो कपड़े तक उतार लेते हैं, और धन तो घर में ही है।

    अब जब वह पकड़ा गया तो लोगों ने कमरों को खोल वहां रखे कलश और कट्‌टे देखे तो चौंक गए। जिन कट्‌टों में रुपए की गडि्डयां डाली गई थीं, उनमें कपड़े निकल रहे हैं। कलश में भी रखे लाखों रुपए और सोने के जेवरात गायब हैं।

    ठगी का शिकार हुआ एक परिवार खाली कलश दिखाते हुए।
    जिस परिवार के घर जाता वहां रिश्तेदारों को भी झांसे में ले लेता था
    जब पीड़ितों से मिली तो ढोंगी शोभाराम का काला सच सामने आया। शोभाराम ने लोगों को  3 लाख के 1 करोड़ रुपए तक करने का झांसा दिया। जिस परिवार में यह जाता उनके 10 से 15 रिश्तेदारों को भी वह अपने झांसे में ले लेता था। इसके लालच में आकर कई लोग कर्ज लेकर रुपए लेकर आए और अब यह हालात ये हैं कि वे करोड़पति बनने की बजाय कर्ज में डूब गए हैं।

    बेटे की शादी धूमधाम से करने के लालच में फंसे व्यक्ति की कहानी
    बिलिया निवासी रामचन्द्र बैरवा ने बताया कि उसने शोभाराम के चक्कर में आकर तीन लाख छह हजार नकद और पांच तोला सोना गंवा दिया। इसमें से डेढ़ लाख रुपए वह 24% ब्याज पर लेकर आया था। दीपावली के बाद बेटे की शादी है। सोचा कि 3 लाख के 1 करोड़ हो जाएंगे तो शादी बड़ी धूमधाम से करूंगा।

    वह बताते हैं, ’21 फरवरी को शाम 5 बजे शोभाराम उसके घर आया और कहा कि तू मेरा मिलने वाला है और मैं तुझे व तेरे रिश्तेदारों को मालामाल कर दूंगा। यह कहकर तांत्रिक क्रियाएं करने लगा। उसने अपने कपड़े उतार दिए और टॉवल लपेटकर बैठ गया। मिट्टी का कलश मंगवाया और फिर लाल कपड़ा ढंककर उसमें से 50 हजार रुपए निकाल दिए। शोभाराम ने कहा कि तू इसमें जितने पैसे डालेगा, उसमें डबल या चार गुना हो जाएंगे। यदि तेरे परिवार व रिश्तेदार भी आएंगे तो 1 करोड़ 11 लाख रुपए कर दूंगा।’

    रामचन्द्र ने आगे बताया, ‘उसकी बातों में आकर मैंने 3 लाख 6 हजार रुपए और पांच तोला सोना भी दे दिया। उसने एक कमरे में इसे रख ताला लगा दिया और कहा कि तीन महीने बाद आऊंगा और तब 1 करोड़ 11 लाख रुपए ले लेना। साथ में बोला कि कमरे में किसी को जाने मत देना। बाबा जब पकड़ा गया तो मैंने वहां जाकर देखा तो मुझे खाली कलश मिला। मेरे रुपए और सोने के जेवरात सब गायब थे।’

    बाबा के पकड़े जाने के बाद देखा तो कलश में से निकले कपड़े

    बिलिया निवासी सुखलाल गुर्जर ने बताया कि देवजी के स्थान पर वह ढोंगी बाबा शोभराम के संपर्क में आया था। उसने कहा कि 51 हजार दो, कलश बांधूंगा, लाखों हो जाएंगे। एक दिन वह घर आया और मिट्टी का कलश मंगवाया, उस पर हाथ घुमाया और उसमें 500-500 के नोट निकले और इसके बाद रुपए से कट्‌टा भर दिया। उसने हमें वह कट्‌टा भी दिखाया और बोला कुछ दिनों बाद गिना दूंगा।

    फिर जंगल गए तो वहां गड्‌ढा खोद सोने की सिल्ली निकाली और उसे भी कमरे में रखने को बोला। समय आने पर उसे खोलकर देने के लिए बोला, लेकिन वह समय कभी नहीं आया। जब उसे बोलते तो कहता अगर मेरी अनुपस्थिति में कमरा खोला तो आपको रेड़िया देवजी की सौगंध। माया कोयला हो जाएगा और सांप भी आ जाएगा। इसके बाद जब पकड़ा गया तो कमरा खोल कर देखा तो वहां कुछ नहीं मिला। जिन कट्‌टों से रुपए निकाले उनमें से कपड़े निकले।

    कच्छा पहन कमरे में घुसता, पूजा में रखी तांबे की कटोरी भी नहीं छोड़ी

    ऐसे बाबा अपने आप पर साहूकार और देवता की छाया होने का दावा करता। लोग उस पर विश्वास करें इसके लिए कच्छा पहनकर कमरे में जाता और कलश बांधता। लेकिन, जब ठगे हुए लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो पता चला बाबा ने पूजा के लिए रखे बर्तनों तक को नहीं छोड़ा। तांबे की कटोरी समेत दूसरा सामान तक वह पार कर ले गया।
    सुखाराम ने 15 से 20 रिश्तेदारों के भी पैसे लगा दिए

    सुखराम ने बताया कि उसके खुद के 3 लाख रुपए लगाए थे। एक लाख रुपए अलग से उधार भी ले गया। छह तोला सोना भी ले गया। इसके अलावा चारों भाई व एक बहन सहित अन्य पन्द्रह बीस रिश्तेदारों के पैसे लगाए हुए थे। उनके घर पर भी कलश बांधा था।

    ढोंगी बाबा ने मायाजाल से ठगे करोड़ों, डबल करने के नाम पर सोना और रुपया कलश में रखवाता, हाथ की सफाई से गायब कर देता और कहता किसी और ने छुआ है, इसलिए धन कोयला बन गया

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की ED ने नागपुर और मुंबई समेत 5 ठिकानों पर मारा छापा
    Next Article आपातकाल ने छीनी मेरी किलकारी, जेल के माहौल ने बनाया गंभीर : नीलिमा कटियार
    admin

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version