Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल में एलएसी पर पहुंचे ​सीडीएस जनरल रावत, सैनिकों का बढ़ाया हौसला
    Breaking News

    हिमाचल में एलएसी पर पहुंचे ​सीडीएस जनरल रावत, सैनिकों का बढ़ाया हौसला

    sonu kumarBy sonu kumarJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​ भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (​​​​सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार​ को हिमाचल सेक्टर में ​​भारत-चीन सीमा यानी एलएसी का दौरा ​​किया​​।​ उन्होंने सीमा के अग्रिम इलाकों में पहुंचकर तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ाया। दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर जारी ​​तनाव के माहौल में जनरल बिपिन रावत का यह दौरा रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है​​​​। ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ही पूर्वी लद्दाख की चीन सीमा का तीन दिवसीय दौरा करके दिल्ली लौटे हैं​।   ​
     
    ​जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ आगे के क्षेत्रों का दौरा किया। ​सीडीएस ने हिमाचल प्रदेश ​के पास एलएसी के संवेदनशील क्षेत्र में सैन्य तैयारियों का भी हाल जाना। साथ ही उन्होंने सीमा पर अग्रिम मोर्चे पर ​तैनात ​सेना के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात भारतीय सेना, आईटीबीपी और जीआरईएफ कर्मियों के साथ व्यापक बातचीत की और उनके उच्च मनोबल की सराहना की। उन्होंने सभी रैंकों के अधिकारियों को उन​की जिम्मेदारियों के लिए ​​प्रोत्साहित किया।​ जनरल रावत को सुमदोह उप-क्षेत्र में सबसे आगे की चौकी पर राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए बलों की परिचालन तैयारियों के बारे में बताया गया​​।
     
    उन्होंने दूरदराज के इलाकों में तैनात भारतीय सेना, आईटीबीपी और जीआरईएफ कर्मियों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल की स्थिति की सराहना की​​।​ सीडीएस ने सभी रैंकों को उच्च स्तर की सतर्कता और ​पेशेवर अंदाज बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।​ जनरल रावत ने चंडीमंदिर में भारतीय सेना के ​​पश्चिमी कमान के मुख्यालय का दौरा ​करके पश्चिमी सीमाओं पर परिचालन स्थिति की समीक्षा की।​ उन्होंने ​चंडीगढ़, पटियाला और फरीदाबाद में ​कोरोना के अस्पतालों की स्थापना में सहायता प्रदान करने ​और ​बल संरक्षण सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए ​​​​पश्चिमी कमान​ ​​की ​भूमिका को सराहा​।
    ​ ​
    ​जनरल रावत ने सिविल अस्पतालों की सहायता में पैरामेडिकल स्टाफ प्रदान करने और आम नागरिकों के टीकाकरण में ​सिविल प्रशासन ​की सहायता के लिए ​​पश्चिमी कमान​ ​की सराहना की। उन्होंने देश को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन संयंत्रों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों का ​भी ​उल्लेख किया।​ प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी रैंकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों से खुद को अपडेट रखना चाहिए।​ 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी
    Next Article 24 घंटे में कोरोना के करीब 45 हजार नए मामले, 817 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

      November 15, 2025

      बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

      November 15, 2025

      रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      • बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका
      • राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version