Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»उत्तराखंड: पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग करने वालों से निपटेगी पुलिस, शुरू किया ‘ऑपरेशन मर्यादा’
    ताजा खबरें

    उत्तराखंड: पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग करने वालों से निपटेगी पुलिस, शुरू किया ‘ऑपरेशन मर्यादा’

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोविड नियमों में छूट मिलते ही बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं. उत्तराखंड में भी पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने आ रहे हैं. हालांकि, पहाड़ों में पर्यटकों के हुड़दंग करने के भी मामले सामने आ रहे हैं. पर्यटन स्थलों की मर्यादा को बनाये रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. उत्तराखंड पुलिस ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन मर्यादा’ नाम दिया है.

    उत्तराखंड पुलिस ने पर्यटकों से अपील है कि वे पर्यटक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखें. बताते चलें कि कुछ दिनों पहले हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक गंगा जी किनारे हुक्का पीते हुए पकड़े गए थे. पुलिस ने भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की थी.

     

    डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनी रहें. इस वायरल वीडियो से अच्छा संदेश नहीं गया है. ऐसे में पुलिस लगातार इस तरह के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती कर रही है. डीजीपी ने ये भी कहा कि इस तरह की अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी. साथ ही पर्यटन स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी.

     

    देहरादून में टू व्हीलर की नो एंट्री
    वहीं कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में देहरादून जिला प्रशासन ने टू-व्हीलर की नो एंट्री कर दी है. शनिवार और रविवार को दो-पहिया वाहनों के जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं मसूरी जाने वाले पर्यटकों को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा 72 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट तथा मसूरी में होटल की बुकिंग भी दिखानी अनिवार्य होगी. इसके बाद ही पर्यटकों को मसूरी जाने दिया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम: मारुति के पलायन की बात पर सरकार हुई सक्रिय, नहीं होगा पलायन
    Next Article भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर खतरा, टीम इंडिया के एक और सदस्य को हुआ कोरोना
    sonu kumar

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version