Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»Tokyo Olympics: पीवी सिंधु ने जगाई पदक की आस, पोलिकारपोवा को हराकर दूसरे दौर में पहुंची
    अन्य खेल

    Tokyo Olympics: पीवी सिंधु ने जगाई पदक की आस, पोलिकारपोवा को हराकर दूसरे दौर में पहुंची

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी से मात दी। इसके अलावा आज भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम, सानिया मिर्जा और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए रजत पदक जीता था।

    दूसरे सेट में सानिया-अंकिता को मिली हार

    टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने 7-6 से जीत दर्ज की।

    सानिया-अंकिता को मिल रही टक्कर

    पहला सेट हारने के बाद सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दे रही है। एक समय दूसरा सेट 2-2 की बराबरी पर था। लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपने अनुभव को झोंकते हुए दूसरे सेट में अब बढ़त बना ली है।

    सानिया-अंकिता ने जीता पहला सेट

    टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी खेल रही है। इन दोनों का मुकाबला यूक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक से हो रहा है। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत लिया।

    पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत

    टोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पीवी सिंधु ने जीत का साथ आगाज किया। इस जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मकुाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 के अंतर से आसानी से हरा दिया।

    पदक की रेस से बाहर हुईं मनु भाकर- यशस्विनी सिंह

    महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने देश को निराश किया। फाइनल में जाने के लिए दोनों को अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 575 अंकों के साथ 12वें जबकि 574 अंकों के साथ यशस्विनी 13वें स्थान पर रहीं।

    अंतिम आठ में जगह नहीं बना पाईं मनु भाकर-यशस्विनी सिंह

    शुरुआत अच्छी करने के बावजूद भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिेंह देसवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अंतिम आठ में जगह नहीं बना पाईं।

    अंतिम 8 में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहीं भाकर-यशस्विनी

    महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अंतिम 8 में जगह बनाने के लिए भारतीय निशानेबाज भनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल लगातार कोशिश कर रही हैं। मौजूदा समय में भाकर 15वीं और यशस्विनी 17वें रैंक पर खिसक गई हैं।

    लगातार पिछड़ रहीं मनु भाकर

    बेहतरीन शुरूआत करने के बाद मनु भाकर लगातार पिछड़ रही हैं। वह अब 17वें स्थान पर चली गई हैं। लेकिन यशस्वनी सिंह ने धीमी शुरूआत करने के बाद वापसी की है। मौजूद समय में वह 11वें नंबर पर हैं।

    मनु भाकर- यशस्विनी खिसकीं

    10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मनु भाकर ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन आगे वह उस तरह का प्रदर्शन जारी नहीं कर सकीं। भाकर इस समय 12वें स्थान पर हैं जबकि यशस्विनी एक पायदान नीच खिसकर कर 28वें नंबर पर चली गई हैं।

    निशानेबाजी में भारत की शानदार शुरुआत

    महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की तरफ से शानदार शुरूआत हुए। दूसरी सीरीज में मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि यशस्विनी ने थोड़ी धीमी शुरूआत की और वह 27वें स्थान पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रावण महीने के प्रथम सोमवारी के लिए प्रशासन अलर्ट
    Next Article गुजरात: 50 दिनों बाद स्वीटी पटेल मामले की सच्चाई आई सामने, पुलिस इंस्पेक्टर ने ही करवाई थी हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      • 5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version