Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बाराबंकी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
    Breaking News

    बाराबंकी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का एलान भी किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी के पास लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर एक ट्रक ने खड़ी बोल्वो बस में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। रेस्क्यू में जुटी पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए पीआरवी और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एसएन साबत ने 18 लोगों के मृत होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बस में कम से कम 135 लोग सवार थे। बस में सवार यात्रियों में ज्यादातर मजदूर थे। ये पंजाब तथा हरियाणा में किसानी का काम करने गए थे। वहां से लौट रहे थे।

    इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता की है। मुख्यमंत्री ने उनको घटना के संदर्भ में वस्तुस्थिति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस हादस में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को पीड़ितों की हर सम्भव मदद करने और घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिये गये हैं।

    अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन कार्यालय के अनुसार बस से सफर कर रहे ज्यादातर लोग बिहार के रहने वाले थे। मृतकों में सभी लोग बिहार के हैं। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। दो बसों की सवारी एक ही बस में बैठी थी। कुछ दूर रास्ते में टॉयर पंचर हुआ था। इसके बाद ये बस फिर चली और रामसनेहीघाट थाना इलाके के कल्याणी नदी हाइवे पर शाम सात बजे एक्सेल टूट गया। इसके बाद से बस सड़क किनारे खड़ी थी। देर रात एक ट्रक आया और उसने पीछे से बस में टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    मृतकों की हुई पहचान

    मृतकों में संतोष सिंह (30) पुत्र रति चंद महेशकुट थाना करसाकुड़ा, अररिया, बिहार। बिजेन्द्र कुमार(28) पुत्र लक्ष्मीकांत, खजरखाड़ी। ठागा पंडित (45) पुत्र पलधारी, मिथलेश पंडित (20) पुत्र ठागा पंडित निवासी कन्हौली, सीतामढ़ी। जोगेन्दर (45) पुत्र सच्चराम निवासी-जहांगीरपुर, थाना श्यामपुरभारा, सीवर, बिहार। इन्दल साहबी (30) पुत्र राम बिनय, कोहियाटोला, सैदपुर, सीमामढ़ी। रेनू सदा (25) लक्ष्मी सदा, तालीपुर, विरवल, दरभंगा। भोला साहनी(45) पुत्र अहूरन साहनी, बेलाही, रूनी सैदपुर, सीतामढ़ी। सुरेश पंडित(35) पुत्र प्रकाश पंडित, निवासी कन्हौली, सीतामढ़ी। सोनू साहनी (39) पुत्र रुदल साहनी निवासी खोथा, रूनी सैदपुर, सीतापुर। मुंदर साहनी(38) पुत्र लक्ष्मी साहनी। नरेश साहनी (37) पुत्र सीताराम, निवासी कोठिया बेलाही, रूनी सैदपुर, सीतापुर। मिश्रीलाल(50) पुत्र चिन्गी, निवासी लोहिया पट्टी, फुलपरास, मधुबनी, बिहार। बउआ(24) पुत्र हरिकिशन मंडल निवासी टोलबज्जा, फारविसगंज, अररिया, बिहार। मंटू(17) पुत्र जोगिन्दर तथा शम्भू(29) पुत्र बच्चे लाल, निवासी लोहियापट्टी, फलपरास, मधुबनी तथा सुशील पंडितमंटू(35) पुत्र अकलदेव निवासी खाफ, कन्हौली, सीतामढ़ी, बिहार शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाईकोर्ट में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
    Next Article प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के जिम्मे है कुनबा एकजुट रखने की चुनौती
    azad sipahi

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version