Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, पेटेंट आवेदन करने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए शुल्क में 80% की होगी कटौती
    Top Story

    मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, पेटेंट आवेदन करने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए शुल्क में 80% की होगी कटौती

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि भारत या विदेश से कोई भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अगर पेटेंट के लिए अप्लाई करता है तो इसकी फीस में 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पीयूष गोयल ने मंगलवार को ये अहम घोषणा की।

    उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत तक फीस में छूट पहले केवल सरकार की ओर से संचालित सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को मिलते थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है ये अनुचित है कि ये केवल सरकारी संस्थानों से आ रहे इनोवेशन तक तक सीमित था।’

    भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वेबिनार में गोयल ने आगे कहा, ‘ये 80 प्रतिशत फीस में कमी अब सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगी, भले ही वो सरकारी संस्थान हो, सरकार से द्वारा फंड पाता संस्थान हो, कोई निजी संस्थान हो या फिर ये भारत या दुनिया के किसी और देश में मौजूद हों।’

    गोयल ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कूल और कॉलेज को फायदा मिलेगा। इसके मायने ये भी हुए कि अब एक संस्थान की ओर से प्रकाशन और रिन्यूअल के लिए 80 प्रतिशत की छूट के बाद 4 लाख 24 हजार 500 रुपये की जगह केवल 85 हजार रुपये फीस होगी।

    पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई कि इस पहल के बाद ज्यादा से ज्यादा विश्वविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान आगे आएंगे और ये उनके लिए प्रोत्साहन का काम करेगा।

    गोयल ने साथ ही कहा, ‘मुझे ये जानकारी मिली है कि ये दुनिया भर में शीर्ष पेटेंस ऑफिस में से सबसे कम फीस होगी। मैं चाहूंगा कि विदेश से और भारत से ज्यादा से ज्यादा यूनिवर्सिटी इसका फायदा उठाएं।’

    पीयूष गोयल ने साथ ही कहा कि साल 2016 से 2020 के बीच चार साल में 14.2 लाख ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन किए गए जबकि 75 साल में (1940-2015) ये संख्या केवल 11 लाख थी।

    गोयल ने कहा, ‘पेटेंट परीक्षा के समय को भी दिसंबर-2016 के 72 महीने से दिसंबर 2020 में 12 से 24 महीने के बीच कर दिया गया है। हमारा ध्यान इस पर भी है कि इसे कैसे और कम किया जाए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मरीज
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को 9 जजों के नामों की सिफारिश
    sonu kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version