Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड : बंजर जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर सोना उगा रहे युवा किसान
    Breaking News

    झारखंड : बंजर जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर सोना उगा रहे युवा किसान

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में साक, सब्जी और अनाज से अलग हटकर क्षेत्र के प्रगतिशील युवा किसान जैविक स्ट्रॉबेरी और अनानास जैसे फलों की खेती कर न सिर्फ अपना भविष्य संवार रहे हैं, बल्कि गांव के अन्य युवाओं को भी गॉवं-घर में रोजगार के अवसर देकर प्रवासी मजदूर बनने की त्रासदी से मुक्त करने के प्रयास में जुटे हैं।

    दरअसल छोटानागपुर के इलाके में पीढ़ियों से किसान अनाज और साक सब्जी का उत्पादन करते रहे हैं लेकिन आइटी-सोशल मीडिया के युग में पढ़े लिखे युवक कॄषि क्षेत्र में ही स्ट्रॉबेरी की खेती कर अपनी एवं इलाके की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इससे सरकार की बागवानी योजनाओं के तहत जिला कृषि-उद्यान विभाग का सहयोग मिल रहा है।

    जिले के कृषि प्रधान प्रखण्ड जमुआ, देवरी, गाण्डेय, बैंगाबाद के पिछले सालों से बंजर भूमि पर किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) के सौजन्य से स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर अन्य किसानों को भी अपनी किस्मत बदलने के लिए प्रेरित कर यह संदेश दे रहे है कि इरादे मजबूत हो तो बाधाएं रास्ता नहीं रोक सकती। हालांकि, स्ट्रॉबेरी ठंडे प्रदेशों की फसल है, जहां की जलवायु स्ट्रॉबेरी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।

    गिरिडीह जिले के जमुआ प्ररवण्ड के किसानों ने इस वर्ष भी गत वर्ष के अनुभव के आधार पर तीन एकड़ में स्ट्रॉबेरी की फसल लगायी है, जो आनेवाले तीन से चार महीनों में तैयार हो जायेगी। इस संबंध में किसानों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की तकनीकी जानकारी मुहैया कराने वाली पर्णहित उत्पादन कंपनी के निदेशक सुरेश वर्मा, जमुआ एफपीओ के निदेशक दीपक वर्मा ने बताया कि पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी की खेती इस वर्ष सरकार की विशेष कृषि स्कीम के तहत चार किसान क्रमशः सचिन कुमार वर्मा, रंजीत कुमार, संतोष महतो और राजेश कुमार एफपीओ के माध्यम से कर रहे हैं।

    विभाग की ओर से प्राप्त प्रति एकड पांच हजार 800 पौधे लगाये गये हैं। तापमान फसल के अनुकूल रहा तो प्रति एकड पांच सौ किलोग्राम से अधिक का उत्पादन होगा। एक किलोग्राम खुले बाजार में स्थानीय स्तर पर तीन सौ से चार सौ प्रति किलोग्राम हाथों-हाथ बिकता हैं। नवम्बर से फरवरी तक कई चरणों में स्ट्रॉबेरी फ्रूट्स को तोड़ा जाता हैं। हाल ही में गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, जिला अग्रणी बैंक बीओआइ के एलडीएम रविन्द्र कुमार सिंह, नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष कुमार ने खेतों में लगे स्ट्रॉबेरी के पोधों का अवलोकन कर उत्साही किसानों की इसके लिए सराहना कर यथा संभव मदद का आश्वासन दिया हैं।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड के गर्म जलवायु वाले इलाकों में जहां लगभग फसलों का भविष्य वर्षा के पानी पर निर्भर रहता है वहां किसान अपनी कड़ी मेहनत, लगन और जैविक तकनीकी से स्ट्रॉबेरी जैसे फसल का उत्पादन सीमित संसाधनों में करता है तो बहुत बड़ी बात हैं। इन किसानों के पास न तो फसल का बाजार है और नहीं फसल को स्टोर करने के लिए डीप फ्रीजर जैसे संसाधन । सिर्फ अपनी मेहनत और मामूली सरकारी सुविधा के सहारे झारखंड के युवा किसान अपना भविष्य संवारने के अलावा अन्य किसान भाईयों को भी प्रेरित कर ऱहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले पर फैसला सुरक्षित रखा
    Next Article कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले, मृतकों की संख्या ने बढ़ाई लोगों की चिंता
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version