Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के तीन जिलों में तीन अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    झारखंड के तीन जिलों में तीन अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को एक साथ तीन जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। तीन जिलों में टीम ने भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई हजारीबाग, बोकारो और गढ़वा में की गई है।
    बोकारो में प्रखंड को-ऑर्डिनेटर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए घूस ले रहा था। गढ़वा में नकल निकालने के लिए रोकड़ का बड़ा बाबू तो हजारीबाग में एनएचएम का डीडीएम क्लीनिक रिन्यूअल के लिए घूस लेते रंगे हाथों धरा गया है। जरीडीह प्रखंड में प्रधान आवास योजना के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर दीपक कपरदार को शुक्रवार को जैनामोड़ दुर्गा मंदिर के सामने से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई धनबाद एसीबी की टीम ने की । टीम उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले गई।
    एसीबी ने यह कार्रवाई बांधडीह दक्षिणी पंचायत के ग्राम प्रधान हाकिम प्रधान की शिकायत पर की है। एसीबी को उन्होंने शिकायत की थी कि दीपक-कपरदार तीन हजार रुपए लेकर योजना की पहली किस्त की राशि दे रहा है। शिकायत के सत्यापन के आधार पर एसीबी की टीम ने प्लानिंग के तहत दुर्गा मंदिर के पास पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया।
    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गढ़वा महालेखागार कार्यालय के लिपिक रवीन्द्र पांडे को 4500 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। खतियान का नकल निकालने के एवज में लिपिक गढ़वा जिले के टंडवा के सत्यम कुमार से घूस ले रहा था। लिपिक को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम मेदिनीनगर कार्यालय लाने के बाद मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज देगी। इसके अलावा हजारीबाग के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के डीडीएम (डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर) दिवाकर अंबष्ट को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

    Ghoos jharkhand news jharkhand news. latest hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकक्षा छह से आठ तक के सरकारी स्कूल खुले, स्कूलों में लौटी रौनक
    Next Article राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगाम : रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version