Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगाम : रघुवर दास
    Jharkhand Top News

    राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगाम : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में अराजकता और भय का माहौल हो गया है। इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस अक्षम और निष्क्रिय सरकार के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो गयी है। चौपट हो भी कैसे नहीं, मंत्री-विधायक, अधिकारी सबके सब केवल और केवल तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त हो गये हैं। हर काम में सरकार अपना वोट बैंक देख रही है। रघुवर दास शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष स्व जीतराम मुंडा के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि जीतराम मुंडा की पिछले दिनों अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

    रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार में अपराधी छिपते फिर रहे थे। वे ही आज खुलेआम हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। इन्हें सरकार का भी संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपने आप को आदिवासी हितैषी सरकार बतानेवाली हेमंत सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी ही प्रताड़ित हो रहे हैं। चाहे रूपा तिर्की का मामला हो या चाईबास में आदिवासियों का नरसंहार। यहां तक की मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल की तरह ही झारखंड में भी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुंडा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो, नहीं तो हम भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। मुंडा के परिजनों के साथ भाजपा परिवार खड़ा है। इसके बाद दास गोलीबारी में घायल राजकिशोर साहू से अस्पताल में जाकर हालचाल लिया। इस दौरान रांची के सांसद संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    रांची कैंसर अस्पताल का लिया जायजा
    इसके बाद रघुवर दास ने कांके में बन रहे रांची कैंसर अस्पताल का जायजा लिया। यहां कार्य प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि दास ने दस नवंबर 2018 को टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा के साथ रांची में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया था। 300 से ज्यादा बेड की क्षमतावाला यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके खुलने के बाद झारखंड के लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

    jharkhand news jitram munda latest hindi news Raghubar das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के तीन जिलों में तीन अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    Next Article दीपक प्रकाश ने जीतराम मुंडा के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025

      विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक

      August 1, 2025

      नवजात की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version