Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»कल से खुलेंगे ये मंदिर लेकिन गरबा पर प्रतिबंध, नवरात्रि के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन
    ताजा खबरें

    कल से खुलेंगे ये मंदिर लेकिन गरबा पर प्रतिबंध, नवरात्रि के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुरुवार से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है जिसे देखते हुए महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों की सरकार ने एसओपी जारी कर साफ कर दिया है कि इस मौके पर गरबा पर बैन रहेगा और कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि इस अवसर पर दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मंदिर परिसरों में दर्शन करने की अनुमति रहेगी। आइए जानते हैं नवरात्रि मनाने वाले कुछ राज्यों के दिशानिर्देश…

    कल से मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन की अनुमति
    वहीं मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में कल यानी कि नवरात्रि के पहले दिन से भक्त दर्शन कर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। सिद्विविनायक मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को पहले बुकिंग करानी होगी। जिसके बाद वो QR कोड के जरिए मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर के प्रशासन के मुताबिक हर घंटे 250 श्रद्धालुओं को QR को कोड दिया जाएगा साथ ही उन्हें कुछ खास नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा कल से भक्त, शिरडी साईं बाबा समेत शनि शिग्णापुर मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकेंगे। ऑनलाइन पास के जरिए 15 हजार भक्तों को शिरडी मंदिर में जाने की इजाजत होगी। मुंबई का मुंबा देवी मंदिर भी कल से खुलने जा रहा है। हालांकि मंदिर में केवल उन्हीं को प्रवेश की इजाजत होगी जो टीकाकरण करा चुके हैं. वहीं, फूल, माला, प्रसाद वितरण पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगाई है।

    बिहार के दिशानिर्देश
    बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जरूर आई है लेकिन पूजा के दौरान भक्तों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखना होगा। बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत दुर्गा पूजा के दौरान मेले या किसी समारोह से पहले प्रशासन से इजाजत लेनी होगी। पंडाल, मेलों और जुलूस में जाने वालों के लिए कम से कम वैक्सीन की एक डोज लेना अनिवार्य होगा। एक जगह बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने पर पाबंदी रहेगी।

    झारखंड के दिशानिर्देश
    झारखंड में भी कोरोना के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन सोरेन सरकार संक्रमण का रिस्क लेना नहीं चाहती है। सरकार ने दिशानिर्देश जारी करते हुए भक्तों से कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। पूजा पंडालों और मंडपों का आकार छोटा होगा। मां दुर्गा की प्रतिमाएं पांच फीट से ज्यादा की नहीं होंगी। आयोजन के दौरान प्रसाद/भोग का वितरण नहीं किया जायेगा। वहीं, 18 साल से कम उम्रवालों को पंडालों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    पश्चिम बंगाल में इन नियमों का करना होगा पालन
    पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा तो धूमधाम से होगा, लेकिन कोरोना को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। पूजा पंडालों में इस साल प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा। वहीं पंडालों में 18 साल से कम के उम्र के लोगों को जाने की मनाही होगी। पंडाल में मास्क एवं सेनेटाईजर वितरण की व्यवस्था होगी। साफ सफाई और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन की धमकी: कभी भी छिड़ सकता है तीसरा विश्व युद्ध, ताइवान बोला- हम लड़ने के लिए तैयार
    Next Article बालूमाथ में बिजली विभाग ने फिर ली एक की जान
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version