Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा
    Breaking News

     आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग पार्टी मामले में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 23 दिन बाद शनिवार को आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिए गए। जेल प्रशासन आर्यन खान के साथी अरबाज मर्चंट एवं मुनमुन धमेचा के रिहाई आर्डर की छानबीन कर रहा है। इसके बाद इन दोनों को भी रिहा कर दिए जाने की उम्मीद है।

    आर्थर रोड जेल प्रशासन ने शनिवार को सुबह आर्यन खान की रिहाई के आदेश की प्रति पर कार्रवाई शुरू की। सारी प्रक्रिया पूरा होने के बाद आर्यन खान को दिन में 11 बजे रिहा कर दिया गया। जेल में आर्यन खान को लेने शाहरुख खान के पर्सनल सुरक्षा रक्षक रवि सिंह मौजूद थे। जेल से निकलने के बाद आर्यन खान सीधे मन्नत की ओर रवाना हुए। मन्नत बंगले पर आर्यन खान का जोरदार स्वागत किया गया।

    उल्लेखनीय है कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)ने दो अक्टूबर को कार्डिलिया क्रूज शिप पर छापा मारा था। वहां से फिल्म अभिनेता आर्यन खान, अरबाज मर्चंट , मुनमुन धमेचा सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आर्यन खान सहित आठों आरोपित सात अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में थे।उसके बाद विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान सहित आठों आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। एनसीबी ने आठ अक्टूबर को इन सबकी जे.जे. अस्पताल में मेडिकल जांच करवायी और इसके बाद आर्यन खान सहित सभी आरोपितों को आर्थर रोड जेल में पहुंचा दिया गया था।

    इसके बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चंट एवं मुनमुन धमेचा की ओर पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट, इसके बाद विशेष एनडीपीएस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई लेकिन दोनों कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद इन तीनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील मुकुल रोहतगी, सतीश माने शिंदे की लीगल टीम ने 19 अक्टूबर को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट में इस जमानत याचिका पर सुनवाई होने के बाद 28 अक्टूबर को जज नितीन भांब्रे ने आर्यन खान, अरबाज मर्चंट, मुनमुन धमेचा को सशर्त जमानत मंजूर करने का आदेश दिया। 29 अक्टूबर को फिल्म अभिनेत्री जूही चावला ने आर्यन खान की जमानतदार बनीं और शनिवार को आर्यन खान रिहा कर दिए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी ने इटली के प्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ के नेताओं से किया विचार-विमर्श
    Next Article उत्तराखंड : अमित शाह बोले, तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version