Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
    Breaking News

    जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सातवीं और दसवीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए मोरहाबादी मैदान से निकले छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया।

    जेपीएससी कार्यालय घेराव करने जा रहे अभ्यर्थी मोरहाबादी मैदान निकले रहे थे। इसी दौरान पुलिस अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पहुंचे। अभ्यर्थी और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे अभ्यर्थी इधर-उधर भागने लगे।

    जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग और बैरिकेडिंग को तोड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

    मोरहाबादी मैदान में मंगलवार सुबह से विभिन्न जिलों से जुटे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगा कर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में विधायक नवीन जयसवाल, पद्मश्री मधु मंसूरी, भानु प्रताप शाही और लंबोदर महतो पहुंचे थे। छात्रों का कहना है कि इन चारों की उपस्थिति में लाठीचार्ज किया गया। कुछ छात्रों के घायल होने की सूचना है,लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने छात्र घायल हुए हैं। लाठीचार्ज से पूर्व प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दो बार खदेड़ा, लेकिन वह वापस जेपीएससी मुख्यालय का रूख करते रहे। प्रदर्शन के कारण मैदान से लेकर जेपीएसपी से मोरहाबादी मुख्यालय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। लाठीचार्ज के बाद से छात्र काफी आक्रोशित हैं।

    मौके पर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही भी बापू वाटिका पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अगर थोड़ी भी लाज बची है तो जेपीएससी की पीटी परीक्षा को रद्द करनी चाहिए। इस दौरान विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि जेपीएससी में जो गड़बड़ी हुई है। उसकी सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं करके आज इन अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है। इस दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जेपीएससी में हेमंत सरकार की साजिश के तहत गड़बड़ी हुई है। पूरे जेपीएससी में परिवारवाद चल रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ हेमंत सरकार खिलवाड़ कर रही है।

    विधायकों ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार तत्काल प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द करे। साथ ही लाठीचार्ज की घटना की न्यायिक जांच कराए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में माओवादियों का बंद बेअसर, यात्री बसों का नहीं हुआ परिचालन
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता  ने कुष्ठ कैम्प का किया उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version