Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कर्नाटक में हिजाब पर तनाव बढ़ा, दिनभर प्रदर्शन और हंगामा
    Top Story

    कर्नाटक में हिजाब पर तनाव बढ़ा, दिनभर प्रदर्शन और हंगामा

    adminBy adminFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बेंगलुरु। कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर हंगामा जारी है। दिन भर कॉलेजों में दोनों ही पक्षों के छात्र इसको लेकर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद राज्य सरकार ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिजाब विवाद के पीछे गजवा-ए-हिंद का हाथ होने की बात कही है। उन्होंने इसे सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।
    इससे पहले कर्नाटक हाइकोर्ट में मंगलवार को हिजाब मामले में मुस्लिम छात्राओं की चार याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने कहा कि हम कारणों और कानून के मुताबिक चलेंगे। किसी के जुनून या भावनाओं से नहीं। जो संविधान कहेगा, हम वही करेंगे। संविधान ही हमारे लिए भगवद्-गीता है। कोर्ट बुधवार को एक बार फिर ढाई बजे मामले पर सुनवाई करेगी।

    एक महीने से चल रहा विवाद:

    कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद 1 जनवरी को शुरू हुआ था। यहां उडुपी में छह मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने नयी यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बतायी थी। इसके बाद इन लड़कियों ने कर्नाटक हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। लड़कियों का तर्क है कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है।

    सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो:

    इस बीच सोशल मीडिया पर हिजाब मामले को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कॉलेज में पत्थरबाजी, तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराने, नाराबाजी समेत अन्य वीडियो वायरल हो रहे हैं। घटना शिमोगा की बतायी जा रही है। हालांकि ‘आजाद सिपाही’ इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला धीरे-धीरे कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी पहुंच गया है। मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने के जवाब में कुछ हिंदू संगठनों की अपील पर लड़के कॉलेज कैंपस में भगवा शॉल पहन कर पहुंचने लगे हैं।

    हाइकोर्ट का फैसला आने तक नियम मानें: बोम्मई

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्राओं से कहा है कि जब तक हाइकोर्ट इस मामले में फैसला नहीं सुना देता, तब तक वे यूनिफॉर्म को लेकर राज्य सरकार के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को लेकर नियम बनाये गये हैं, ताकि सभी छात्र एक जैसे दिखें। इन नियमों का संविधान में भी जिक्र है और इनका पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये नियम कर्नाटक एजुकेशन एक्ट में भी लिखे गये हैं। इस बारे में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

    bengluru latest news hijab hindu muslim karnatka
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहाड़ों की तलहटी में बसे 10 गांवों में सोलर सिस्टम ने बदली जिंदगी
    Next Article संसद में प्रधानमंत्री ने कांग्रेसियों पर साधा निशाना, कहा
    admin

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025

      पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version