Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»अमला का हमला: पंजाब का विजयरथ जारी, बैंगलौर को 8 विकेट से हराया
    क्रिकेट

    अमला का हमला: पंजाब का विजयरथ जारी, बैंगलौर को 8 विकेट से हराया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 10, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया। बैंंगलोर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। बैंगलोर टीम में वापसी करने के बाद डिविलियर्स ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते 46 बॉल पर 89 रन ठोके। पंजाब के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा है।

    149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने शुरूआत में तेज इनिंग खेली। ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला और मनन वोहरा ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 5 ओवर में 50 रन बनाए थे। पहले विकेट के लिए 62 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद वोहरा 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आए अक्षर पटेल को 9 के स्कोर पर चहल ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इसके बाद चौथे नंबर बैटिंग करने मैदान पर उतरे कप्तान मैक्सवेल ने अमला के साथ साझेदारी की और बैंगलोर को 8 विकेट से हरा दिया।

    हाशिम अमला बैंगलोर के बॉलरों पर हमला करते हुए धुएंदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अमला का साथ निभाने आए मैक्सवेल ने भी खूब धुनाई की।

    कुछ ऐसी रही बैंगलोर की पारी

    पहले ही ओवर में अक्षर पटेल की आखिरी गेंद पर कप्तान शेन वॉटसन बोल्ड हो गए। तीसरे नंबर पर आरसीबी स्टार प्लेयर एबी डिविलियर्स क्रीज पर उतरे है। उन्होंने आते ही चौके से खाता खोला। तेज खेलने के चक्कर ओपनिंग करने आए विष्णु विनोद 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद खेलने उतरे केदार जाधव भी मात्र 1 रन बनाकर एरॉन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए।

    एबीडी और मनदीप के बीच 46 रन की पार्टनरशिप के हुई, लेकिन मंदीप 28 रन के स्कोर पर एरॉन के दूसरे शिकार बने। छठवें नंबर पर बैटिंग करने आए स्टुअर्ट बिन्नी ने डिविलियर्स का साथ निभाते हुए 80 रन की साझेदारी की। बिन्नी ने 18 रन तो एबीडी ने 89 रन की धमाकेदार पारी खेली।

    सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल इस मैच में नहीं खेले। इन दोनों के बीच अभी तक 18 मैच हो चुके हैं, जिसमें से 10 किंग्स इलेवन पंजाब ने जीते हैं, जबकि आठ मैच आरसीबी ने जीते हैं। मैच पंजाब के होमग्राउंड इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। आरसीबी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ तो वहीं पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपना पिछला मैच जीता था।

    किंग्स इलेवन पंजाबः हाशिम अमला, मनन वोहरा, रिद्धिमान साहा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, वरुण एरोन, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, टी. नटराजन।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरः शेन वॉटसन, विष्णु विनोद, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, इकबाल अब्दुल्ला, टाइमल मिल्स, बिली स्टेनलेक, यजुवेंद्र चाहल।

    – आरसीबी के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 में 10,000 रनों के आंकड़े से महज 25 रन दूर हैं। इसके अलावा गेल का पंजाब के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेल ने इस मैच से पहले 797 रन जड़े हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.55 का रहा है। हालांकि गेल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

    – शेन वॉटसन और अक्षर पटेल जब भी आमने-सामने आए हैं, विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया है। तीन पारियों में अक्षर वॉटसन को आउट कर चुके हैं। वॉटसन ने अक्षर पटेल की 20 गेंदों पर 22 रन बनाए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईवीएम पर सिर फुटव्वल तेज, सर्वदलीय बैठक बुलाएगा चुनाव आयोग
    Next Article विरोध: जाधव को फांसी हुई तो दर्जनभर पाक कैदियों की नहीं होगी रिहाई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल

    July 1, 2025

    अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना

    June 29, 2025

    स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया

    June 29, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version