Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मलेशिया में फंसे झारखंड के 10 मजदूरों की 26 को होगी वतन वापसी
    झारखंड

    मलेशिया में फंसे झारखंड के 10 मजदूरों की 26 को होगी वतन वापसी

    Editorial .By Editorial .April 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रांची के बाकी 20 मजदूरों को भी जल्द टिकट मिलने की उम्मीद

    रांची। मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 में से 10 मजदूरों की 26 अप्रैल को वतन वापसी होगी। भारतीय दूतावास के दबाव के बाद मजदूरों को वहां की कंपनी ने फ्लाइट का टिकट दे दिया है।
    कंपनी की ओर से भुवनेश्वर महतो, बासुदेव महतो, बुधन महतो, रामेश्वर महतो, देवानंद महतो, प्रेम लाल महतो, विनोद कुमार, झारी कुमार, विनोद महतो और बुधन महतो को 25 अप्रैल की फ्लाइट का टिकट दिया गया है। सभी मजदूर मलेशिया से श्रीलंका और फिर चेन्नई होते हुए झारखंड अपने घर 26 अप्रैल को लौटेंगें। बाकी 20 मजदूरों को भी टिकट जल्द मिलने की उम्मीद है।
    मजदूरों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व 30 जनवरी 2019 को बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तिसकोपी निवासी बासुदेव महतो और चेन्नई के एजेंट शिवम ने तीन साल के एग्रीमेंट पर 30 मजदूरों को लीडमास्टर इंजीनियरिंग एडं कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भेजा था। तीन साल का एग्रीमेंट वीजा खत्म होने के बाद यह मजदूर गुलाम की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं, क्योंकि इन मजदूरों के वेतन का भुगतान कंपनी ने बंद कर दिया था।
    मलेशिया के बिजली प्रोजेक्ट में झारखंड के मजदूरों के फंसे होने का मामला 21 मार्च को तब सामने आया था, जब घर लौटने की चाहत रखने वाले इन मजदूरों ने बकाया राशि दिला कर वतन वापसी की गुहार लगायी। गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के रहनेवाले इन मजदूरों का कहना था कि कंपनी की ओर से पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिलने से वे दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। इसके बाद इन मजदूरों ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थित भारतीय दूतावास में इसकी शिकायत की। फिलहाल मजदूरों ने कुआलालंपुर के एक गुरुद्वारे में शरण ले रखी है। अब भारतीय दूतावास के दबाव के बाद मजदूरों को वहां की कंपनी ने फ्लाइट का टिकट दे दिया है।

    employment india labour labourer Malaysia return
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंक लूटकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article डोमचांच पुलिस ने पार की दरिंदगी की सारी हदें
    Editorial .
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025

    भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version