Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देवघर रोप-वे हादसा : मृतकों के परिजनों को दी गई पांच लाख की सहायता राशि
    Jharkhand Top News

    देवघर रोप-वे हादसा : मृतकों के परिजनों को दी गई पांच लाख की सहायता राशि

    adminBy adminApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर में 10 अप्रैल को त्रिकूट रोपवे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने परिजन को आर्थिक मदद के तौर पर पांच लाख रुपये का चेक दिया है। मौके पर देवघर विधायक नारायण दास, देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी उपस्थित थे।

    त्रिकुट रोपवे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों आशा कुमारी, दीपाली देवी और कुमार गौरव को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गयी। मौके पर त्रिकुट रोपवे घटना के दौरान स्थानीय लोगों के अदम्य साहस, सहयोग और समर्पण भावना हेतु मंत्री द्वय द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित भी किया।

    मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा के सहायता देने की भी घोषणा की है। बीते दिनों हादसे में घायल एक बच्चा , जिसका इलाज राजधानी स्थित मेडिकल हॉस्पिटल में चल रहा था। परिजनों को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 30,000 की मांग हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा की गई थी। इससे परिजन को परेशानी झेलनी पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने इस पर रांची उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद बच्चे की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

    deoghar ropeway accident jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसामाजिक तत्वों ने रिम्स परिसर के शिवलिंग को पहुंचाया नुकसान
    Next Article रणथंभौर में लापता बाघों की जांच एनटीसीए और हाई कोर्ट की कमेटियां करेंगी
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version