Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ज्ञानवापी में कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे शुरू, एक तहखाने का सर्वे पूरा
    Breaking News

    ज्ञानवापी में कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे शुरू, एक तहखाने का सर्वे पूरा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में शनिवार को कमीशन (सर्वे) की कार्यवाही कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से एक किलोमीटर दूर तक बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है। गोदौलिया और मैदागिन से आने जाने वाले सारे वाहनों को दूसरे मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की गहन छानबीन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। ज्ञानवापी  परिसर में एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र और वादी-प्रतिवादी पक्ष के लगभग 52 लोग परिसर के अंदर गए हैं। सर्वे टीम में सभी के मोबाइल बाहर जमा करा दिए गए हैं। टीम ने परिसर में बने दूसरे तहखाने का सर्वे पूरा कर लिया है। दोनों की वीडियोग्राफी करवाई गई है। टीम ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर ग्रिल के पास वीडियोग्राफी की। परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष कैमरा और लाइट की व्यवस्था की गई।

    आज सुबह लगभग आठ बजे गेट नंबर-4 से ज्ञानवापी परिसर में सर्वे टीम ने ज्ञानवापी में प्रवेश किया। प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव सर्वे की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक सर्वे का कार्य होगा। मंदिर के आस-पास की सभी दुकानें भी बंद हैं।

    ज्ञानवापी परिसर में विश्व वैदिक सनातन संघ के जितेंद्र सिंह बिसेन और पांचों महिलाओं में चार वादी जिनमें मंजू व्यास, सीता साहू, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी भी मौजूद हैं। ज्ञानवापी में प्रवेश से पूर्व जितेंद्र सिंह बिसेन ने मीडिया कर्मियों को बताया कि कमीशन की कार्यवाही आज शुरू होगी। दो बार कार्यवाही को रोका गया था। लेकिन, आज कार्रवाई पूरी हो पाएगी इसका पूरा विश्वास है। तीन दिन तक कार्यवाही को करने का समय हमें मिला है। कोशिश होगी कि आज अधिक से अधिक कार्य पूरा किया जाए और कल रविवार होने के बाद भी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

    सोमवार को भी कार्यवाही जारी रहेगी क्योंकि 17 तारीख यानी मंगलवार को रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कार्रवाई पूरी नहीं हुई तो कोर्ट से अनुमति लेकर 17 तारीख को भी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद रिपोर्ट फाइल की जाएगी।

    गौरतलब है कि न्यायालय का आदेश है कि कमीशन की कार्यवाही में अवरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त विधिक कार्रवाई की जाय। अदालत ने सर्वे कराने की जिम्मेदारी एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र को सौंपी है। उनके साथ विशेष कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह और सहायक कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह भी हैं। मीडिया को ज्ञानवापी परिसर और मुख्य द्वार से लगभग एक किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल बस में लगी आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
    Next Article  पंचायत चुनाव: सबसे अधिक बुंडू में 62.85 प्रतिशत मतदान
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी

      January 15, 2026

      चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर

      January 15, 2026

      शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      • चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version