Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अग्निपथ : बलिया जिले में 300 अज्ञात पर एफआईआर
    Breaking News

    अग्निपथ : बलिया जिले में 300 अज्ञात पर एफआईआर

    azad sipahiBy azad sipahiJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ एवं आगजनी और शहर में उत्पात मचाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब तक 300 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपितों पर कई ऐसी धाराएं भी लगाई गयी हैं, जिनमें उम्रकैद की सजा तक का प्रावधान है।

    अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ की थी। ट्रेन के एक कोच में आग लगा दी थी। इस दौरान उपद्रवियों की पत्थरबाजी के कारण पुलिस को लौटना पड़ा था। हालांकि, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा खुद मोर्चा संभालने के बाद पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और लाठी चार्ज कर युवाओं को खदेड़ दिया था। शुक्रवार देरशाम तक धारा 151 के तहत 109 छात्रों की गिरफ्तारी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 300 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 436, 150 रेलवे एक्ट, 147, 148, 149 जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के मुताबिक कई ऐसी धाराएं भी लगाई गई हैं, जिनमें उम्रकैद भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार शाम तक और भी गिरफ्तारियां होंगी। उधर, बलिया बस स्टेशन से गड़वार रोड पर जेपी नगर में बस में तोड़फोड़ के आरोप में रोडवेज के अधिकारियों ने 15 उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश को जरूरत है अग्निवीरों की, चलना ही होगा अग्निपथ पर
    Next Article ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करेगी कांग्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025

      रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version