Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»श्रीनगर उपचुनाव : पीडीपी-बीजेपी को झटका, फारुख अब्दुल्ला जीते
    राजनीति

    श्रीनगर उपचुनाव : पीडीपी-बीजेपी को झटका, फारुख अब्दुल्ला जीते

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 15, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की। अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सत्ताधारी पीडीपी उम्मीदवार नजीर खान को 10,700 से अधिक मतों से पराजित किया।

    चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला को करीब 48,554 वोट जबकि खान को 37,779 वोट मिले। इस लोकसभा सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को व्यापक हिंसा के बीच हुआ था, जिसमें नौ व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यहां सिर्फ 7.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे कम है। चुनाव आयोग ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 38 मतदान केंद्रों पर 13 अप्रैल को पुनर्मतदान भी कराया था। लोकसभा सदस्य के तौर पर फारूख अब्दुल्ला का यह तीसरा कार्यकाल होगा। उनकी जीत को सत्ताधारी पीडीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले वह 1980 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

    तीसरे स्थान पर नोटा
    वैसे तो इस लोकसभा सीट पर सात अन्य उम्मीदवार भी थे, लेकिन तीसरे स्थान पर नोटा रहा। करीब 930 लोगों ने इस विकल्प का चयन किया। यह सीट पीडीपी नेता तारिक हामिद कर्रा के लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

    सिक्किम उपचुनाव में भाजपा पराजित
    राज्य के अपर बर्तक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने भाजपा उम्मीदवार को पराजित कर दिया। एसडीएफ उम्मीदवार डीआर थापा को 8,406 वोट हासिल हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार सुरेश खनल को महज 374 वोट मिले। इस विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा राय को सिर्फ 98 मत मिले। इस सीट से तत्कालीन विधायक प्रेम सिंह तमांग को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यहां उपचुनाव कराने पड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीजीपी
    Next Article फिर दिखा कपिल शर्मा का गुस्सा: सुनील, नानी और चंदू को ट्विटर पर…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

    May 7, 2025

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    May 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version