Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जेबीवीएनएल के रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान
    Jharkhand Top News

    जेबीवीएनएल के रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आठ दमकल की सहायता से भीषण आग पर पाया गया काबू
    रामगढ़। शहर के झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप के आसपास स्टाफ क्वार्टर के लोगों में भगदड़ मच गई।

    आग के तपिश उन लोगों को भी परेशान कर रही थी। अगलगी में रिपेयरिंग वर्कशॉप पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है। इसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। जेबीवीएनएल जिला प्रमंडल ऑफिस में कैंपस में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) है। इसी कैंपस में बिजली विभाग के कर्मियों के रहने के आवास भी है। अचानक देर रात ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) से भीषण आग की लपटे उठने लगी और देखते ही देखते ये लपटें आसमान छूने लगी। आग के कारण गोदाम में रखें ट्रांसफार्मर में डालने जाने वाले तेल के ड्रम फटने लगे और आग की तीव्रता और बढ़ने लगी‌‌।

    आग बुझाने के लिए आर्मी कैंप से मंगाया गया दमकल
    भीषण आग को बुझाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को फोन किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम आज की भयावता को देख चकित रह गए।

    भयावह स्थिती को देखकर स्थानीय पुलिस ने मिलिट्री फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सीसीएल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी, (टाटा) वेस्ट बोकारो घाटों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आठ फायर ब्रिगेड के गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया.

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की है संभावना, करोड़ों का हुआ नुकसान
    बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिपेयरिंग वर्कशॉप में शाम 5:00 बजे ही कर्मी अपना काम बंद कर देते हैं। ट्रांसफार्मर को हीट करने के लिए रात 9:00 बजे तक मशीन ऑन रहता है। लेकिन उसके बाद वह भी बंद हो जाता है। देर रात शायद कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। वैसे आग लगने के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस आगजनी में करोड़ों रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    आग की सूचना मिलते ही पहुंचे थाना प्रभारी
    रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिली जिसके बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम में साथ पहुंचे। वहां देखा कि भीषण आग लगी हुई है। जिसके बाद अलग अलग जगहों से फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

    वर्कशॉप जलने से रामगढ़ के उपभोक्ताओं को होगी परेशानी
    जेबीवीएनएल के एसडीओ ने बताया कि कर्मियों द्वारा उन्हें आग लगने की सूचना दी गई थी। इस आग में विभाग को भारी नुकसान हुआ है। बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में यदि कोई ट्रांसफार्मर का तेल या ट्रांसफार्मर से जुड़ी कोई भी समस्या होगी तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान समय में ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप को सुचारू रूप से संचालित होने में काफी समय लग सकता है। क्योकि आग के कारण पूरा वर्कशॉप जलकर स्वाहा हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के संकल्प पत्र से बदलेगी झारखंड की तस्वीर: वीडी राम
    Next Article देवघर के एसपी बने अंबर लकड़ा, अधिसूचना जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत

      November 9, 2026

      टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

      November 9, 2026

      अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version