निशिकांत ने बताया संथाल के लिए मील का पत्थर
रांची। गोड्डा में अडानी ग्रुप ने सीमेंट प्लांट लगाने का फैसला किया है। 4 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले इस प्लांट को लगाने की घोषणा उसने गुरुवार को की है। इस पर 1000 करोड़ की लागत आयेगी। फ्लाइ ऐश के जरिये प्लांट में सीमेंट तैयार किया जायेगा। प्लांट से लगभग 2500 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अडानी कंपनी के इस फैसले पर खुशी जतायी है। साथ ही इसे मील का पत्थर बताया।
सीमेंट प्लांट की खूबी
गोड्डा में मोतिया गांव में सीमेंट प्लांट लगाया जायेगा। यह अडानी पावर लिमिटेड के पास बनेगा। पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाइएश से सीमेंट तैयार किया जायेगा। अंबुजा सीमेंट्स का पहले से ही झारखंड में 6 मिलियन टन प्रतिवर्ष की संयुक्त क्षमता के साथ दो सीमेंट प्लांट संचालित है।
हजारों को रोजगार
निशिकांत दुबे ने अपनी खुशी जताते कहा है कि गोड्डा के पावर प्लांट के फ्लाइएश से अडानी सीमेंट बनायेगा। कंपनी ने 1000 करोड़ के 4 एमटीपीए के प्लांट की घोषणा की। संथालपरगना में औद्योगिक क्रांति के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। हजारों बच्चों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

