Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»19 साल बाद राज्य को मिलेगा अपना सर्वोच्च पंचायत भवन
    Top Story

    19 साल बाद राज्य को मिलेगा अपना सर्वोच्च पंचायत भवन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड का अपना विधानसभा भवन बन कर तैयार है। 12 सितंबर को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। इसे लेकर बुधवार को सीएम ने विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास बेहद प्रसन्न दिखे। उन्होंने विधानसभा के निर्माण की वजह से विस्थापित हुए लोगों के लिए बन रही आरएनआर कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। सीएम ने कॉलोनी में पौधरोपण कर इसे हरा-भरा बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 19 साल बाद झारखंड को अपना नया विधानसभा भवन मिलने जा रहा है। 12 सितंबर को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। राज्य में 14 वर्ष तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण झारखंड का अपना विधानसभा भवन नहीं मिल पाया था। नये विधानसभा भवन के निर्माण को लेकर बाधाएं और चुनौतियां थीं। परंतु वर्तमान सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए सारी बाधाओं और चुनौतियों को स्वीकार कर राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा भवन के निर्माण का रास्ता साफ किया और आज झारखंड का नया विधानसभा भवन बन कर तैयार है। अलग राज्य निर्माण के बाद अभी तक झारखंड विधानसभा किराये के भवन में चल रही थी। राज्य में अपना विधानसभा भवन बनना झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के लिए गर्व की बात है।
    जो कहते हैं, वह करते हैं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है। निमार्णाधीन नये विधानसभा परिसर का शिलान्यास इसी सरकार ने किया था और उसका उद्घाटन भी यही सरकार कर रही है। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नये विधानसभा भवन का कार्य पूरा हुआ है। सरकार ने शिलान्यास के समय ही यह तय किया था कि जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उन्हें पहले बसायेंगे और सरकार ने वही किया। नये विधानसभा परिसर के निर्माण के लिए जो लोग विस्थापित हुए हैं, उन्हें बगल में ही फ्लैट बना कर सरकार ने पहले बसाया है।
    थ्री स्टार रेटेड ग्रीन बिल्डिंग है विधानसभा भवन
    विधानसभा भवन के निर्माण पर 366.57 करोड़ रुपये की लागत आयी है। विधानसभा के नये भवन का निर्माण ग्रीन स्टार बिल्डिंग की तरह किया गया है। इस तरह के भवनों को पांच स्टार तक मिलते हैं, जिसमें विधानसभा भवन को थ्री स्टार मिले हैं। भवन में कम ऊर्जा का इस्तेमाल, ऊर्जा संरक्षण के उपाय, जल संरक्षण के उपाय, वर्षा जल संरक्षण और ग्रीन लाइफस्टाइल के उपाय होने पर ग्रीन बिल्डिंग माना जाता है। जन स्वास्थ्य, लैंडस्केप डिजाइन आदि का भी ख्याल रखा गया है। चार तल्लों के भवन में चार सौ से अधिक कारों के लिए कवर्ड पार्किंग की व्यवस्था है।

    नये विधानसभा भवन की खासियत

    सेंट्रल विंग: एसेंबली हॉल में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था, मुख्यमंत्री का चेंबर, स्पीकर कक्ष, डिप्टी स्पीकर कक्ष, कांफ्रेंस हॉल में चार सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था, एसेंबली सेक्रेटरी का कक्ष, मुख्य सचिव का कार्यालय, एमएलए लॉबी, वीआइपी विजिटर गैलरी, मीडिया गैलरी, लाइब्रेरी, कैंटीन आदि। पूरा क्षेत्रफल-19837.62 वर्ग मीटर।
    पूर्वी विंग: मंत्रियों के कक्ष (22), कमेटी रूम छह, चीफ ह्विप का कक्ष एक, संयुक्त सचिव, अपर सचिव, उप सचिव और अंडर सेक्रेटरी का कक्ष एवं कार्यालय। क्षेत्रफल 13466.08 वर्ग मीटर।
    पश्चिमी विंग: नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय, कमेटी रूम पांच, कमेटी के चेयरमैन का कक्ष 25, मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के नेता का कक्ष पांच, विपक्ष के चीफ ह्विप का कक्ष एक और अन्य कार्यालय समेत बैंक और पोस्ट आफिस जैसी सेवाओं के लिए जगह।

    After 19 years the state will get its highest panchayat building
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करूंगा : संजय सेठ
    Next Article हम किसी के आंतरिक मामले में दखल के खिलाफ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026

      खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

      November 14, 2026

      एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      • एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
      • महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी
      • रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिश्वत मामले में हुए बरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version