किसान आंदोलन को पॉप सिंगर रिहाना का समर्थन मिलने के बाद पूरी दुनिया में हलचल सी मच गई हैं। देश -विदेश की कई हस्तियां इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। कई हस्तियों ने उनका समर्थन किया तो किसी ने आपत्ति भी जताई हैं। वहीं इस आंदोलन को लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार, करण जौहर समेत कई हस्तियों ने इसका समर्थन किया है और अब कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है स्वर कोकिला लता मंगेशकर का। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किये जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर ट्विटर पर हैशटैग इण्डिया टुगेदर और हैशटैग इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगेंडा के साथ एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है -‘ ‘भारत एक गौरवशाली राष्ट्र है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं। एक गर्वित भारतीय के रूप में, मुझे पूर्ण विश्वास है, कि कोई भी समस्या जो एक देश के सामने है; हम अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। जय हिन्द।’
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



