रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है । आपात स्थिति में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अबतक 94 मरीजों को झारखण्ड से ससमय एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। सिर्फ रांची से 78 जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया है।आम और खास लोगों ने लिया सेवा का लाभ
एयर एंबुलेंस के जरिए त्वरित और सहजभाव से मरीजों को दूसरे राज्यों में इलाज का लाभ मिल रहा है। तभी तो बीते समय में आम लोगों के साथ-साथ गणमान्य लोगों को भी एयर एंबुलेंस की सेवा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को भी ससमय उच्चतर चिकित्सीय सेवा के लिए एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कराकर उच्चस्तरीय मेडिकल सेंटर में शिफ्ट कराया जा चुका है।हर वर्ग को एयरलिफ्ट का लाभ, मोबाइल से करें बुक
राज्य के आम और खास हर वर्ग के मरीजों के परिजन नगर विमान विभाग द्वारा संचालित 8210594073 मोबाइल नंबर पर फोन कर एयर एंबुलेंस की सेवा संबंधी जानकारियां 24 घंटे किसी भी समय ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार, झारखण्ड के बाहर अन्य गंतव्य स्थानों पर मरीजों को ले जाने पर संबंधित व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर 55,000 प्रति उड़ान घंटे के दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है।
यह है निर्धारित रूट और दर
रांची-दिल्ली ₹3.3 लाख
रांची-मुंबई ₹4.4 लाख
रांची-चेन्नई ₹3.85 लाख
रांची-कोलकाता ₹1.10 लाख
रांची-हैदराबाद ₹3.02 लाख
रांची-वाराणसी ₹1.37 लाख
रांची-लखनऊ ₹2.20 लाख
रांची-तिरुपति ₹3.85 लाख
फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध
तत्काल नागर विमान प्रभाग द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सीझ्र90 की सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से एक मरीज तथा दो परिजनों को एक साथ एयर एम्बुलेंस से अन्य राज्य में चिकित्सा के लिए ले जाया जा सकता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



