Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल : सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल : सुदेश महतो

    adminBy adminApril 13, 2023Updated:April 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। सात सूत्री मांगों को लेकर आजसू ने गुरुवार को मोरहाबादी की बापू वाटिका से समाहरणालय तक न्याय मार्च निकाला। इस न्याय मार्च में आजसू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। आजसू ने डीसी राहुल कुमार सिन्हा को अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुदेश महतो ने झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन यह सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। जनता अब इन चीजों से ऊब चुकी है। सुदेश महतो ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने युवा, किसान, मजदूर, गरीब, बुजुर्ग सभी को ठगने का काम किया है। सरकार ने अपने कार्यकाल में न तो वैकेंसी निकाली,  न ही भर्ती परीक्षा ली गयी।  बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही पहले साल पांच लाख यवाओं को नौकरी देंगे। पदों पर नियुक्तियां नहीं हुईं। सरकारी अधिकारी केवल अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं। चारों तरफ खनिज संपदा की लूट मची हुई है। वहीं आजसू नेता देवशरण भगत ने कहा कि बड़े पैमाने पर संसाधनों की लूट और भ्रष्टाचार के कारण राज्य का विकास अवरुद्ध हो रहा है। अराजकता की वजह से राज्य की छवि लगातार खराब हो रही है। बता दें कि आजसू पार्टी अप्रैल माह को सामाजिक न्याय महीना के रूप में मना रही है। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं। आजसू के न्याय मार्च कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को न तो आरक्षण मिला और ना ही किसी भी प्रकार की सुविधा दी गयी। सीमा सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में आजसू पार्टी इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

    आजसू की 7 सूत्री मांगें

    खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करो,  जातीय जनगणना और पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करो,  पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थीं, उन्हें पुन: अनुसूचित जनजाति में शामिल करो,  सरना धर्म कोड लागू करो, बेरोजगारों को रोजगार दो,  झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करो, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेगूसराय में भीषण अगलगी में तीन सौ घर जलकर राख, करोड़ों की क्षति
    Next Article DHANBAD : झामुमो ने सांसद निशिकांत का पुतला फूंका
    admin

      Related Posts

      रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार

      October 4, 2026

      बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

      October 4, 2026

      झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      • बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे
      • एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक
      • झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार
      • JPSC PT परीक्षा विवाद: CID की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version