रोजगार युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य: धनंजय कुमार सिंह
रांची। अखिल भारतीय जनसमृद्धि पार्टी भी झारखंड विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है। पार्टी इसबार चुनाव में 35 से 40 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी की है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने बैठक कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसमें पहले चरण में 4 सीट पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गयी है। गुरुवार को और भी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जायेगी।
उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी है उसमें रांची से नविंद्र कुमार भारती, कोडरमा से रीतलाल प्रसाद सिंह, मझगांव से सुखदेव बिरुली और पश्चिमी जमशेदपुर से पंकज कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है। धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग पहली बार चुनावी मैदान में आये हैं। रोजगार युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर मनोज कुमार महतो, अजीत कुमार, प्रसनजीत दीवान, संजीत शाह, रीतलाल प्रसाद सिंह व अन्य मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



