Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सभी के मन में गांठें, फिर भी बनाया महागठबंधन: राजनाथ सिंह
    Top Story

    सभी के मन में गांठें, फिर भी बनाया महागठबंधन: राजनाथ सिंह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 24, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हुसैनाबाद, इटखोरी, चौपारण। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पलामू लोकसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद, चतरा के इटखोरी और हजारीबाग के चौपारण में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं में महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जमकर आग उगली। कहा कि झारखंड में सभी विरोधी दल हताश हैं, इसलिए भाजपा को रोकने और प्रधानमंत्री पुन: नरेंद्र मोदी न बनें, इसलिए महागठबंधन बनाया है। जबकि सच्चाई यही है कि सभी के मन में गांठें हैं।
    गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। विपक्ष इस पर सबूत मांग रहा है। उन्होंने कहा कि वीर लाशें नहीं गिनते, गिद्ध गिनते हैं।
    2023 तक पूरे भारत को नक्सल मुक्त कर दूंगा
    हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद से सभी विरोधी पार्टियां हताश हैं और इवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि पुन: एक बार देश में मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के साथ राज्य में सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसलिए साढ़े चार वर्षों में एक अभियान के तहत झारखंड राज्य को नक्सलियों से मुक्त कर दिया गया है। 2023 तक पूरे भारत को नक्सल मुक्त कर दिया जायेगा। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके समय में जब पाकिस्तानी सेना द्वारा गोली बरसायी जाती थी, तो भारत की ओर से सफेद झंडा दिखाया जाता था। लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो सफेद झंडे की बजाय गोली का जवाब गोली से दिया जाने लगा और यही कारण है कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुस कर हमला किया और पूरे विश्व को एक संदेश दिया कि अब भारत एक उभरता हुआ विकसित देश है, जो अपनी सुरक्षा करना जानता है। भारत विश्व का चौथा शक्तिशाली देश एवं आर्थिक रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। 2031 में भारत विश्व के टॉप थ्री में होगा। कहा कि मोदी के कार्यकाल में अब तक एक करोड़ तीस लाख घर बनाने का कार्य किया गया है। भाजपा की सरकार में प्रतिदिन 32 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर वर्ष 2014 तक सब्सिडी में 12 हजार करोड़ बचे, जबकि भाजपा की सरकार महज साढ़े चार वर्षों में एक लाख दस हजार करोड़ रुपये बचाने का कार्य किया है। उक्त राशि को देश के वंचित क्षेत्रों एवं गरीबों के बीच खर्च किया जायेगा।
    न आया राम न गया राम इस बार वीडी राम
    राजनाथ सिंह ने जनसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी वीडी राम के समर्थन में आम जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि न आया राम न गया राम, इस बार वीडी राम। इस बार वोट दें वीडी राम को। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में वीडी राम ने संसद में बहुत अच्छे तरीके से अपनी बातों को रखने का काम किया है। दावे के साथ कह सकता हूं कि वीडी राम एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन पर अब तक कोई दाग नहीं लगा है। इसलिए कमल फूल छाप पर बटन दबा कर वीडी राम को भारी मतों से विजयी बनायें।
    जपला सीमेंट फैक्ट्री को खोलने का दिया आश्वासन
    सभा में राजनाथ सिंह ने जपला सीमेंट फैक्ट्री को पुन: खोले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस बार पुन: वीडी राम को जिता कर भेजें, मैं सबंधित मंत्री से बात कर फैक्ट्री खुलवाने का प्रयास करूंगा। जनसभा में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, श्यामनरायण दुबे, कामेश्वर कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, अजय जयसवाल, संतोष सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
    कांग्रेस मुक्त होते ही देश से मिट जायेगी गरीबी: राजनाथ
    इटखोरी के परोका बगीचा में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए सरकार को जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, सरकार उठायेगी। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस ने भारत के पक्ष को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमजोर कर दिया था। लेकिन अब हालात बदल गये हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। कांग्रेस की न्याय योजना पर कटाक्ष करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू के समय से कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती आ रही है। अब राहुल गांधी भी यही नारा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उसी दिन भारत से गरीबी समाप्त हो जायेगी। ये लोग लोगों की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कोई व्यक्ति नहीं संस्था होता है। ऐसे में अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकतंत्र टूटता है, तो देश कमजोर होता है। राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं का खुलकर बखान किया। कहा कि मोदी राज में गरीबों के लिए कई योजनाएं चलायी गयीं। भारत की अर्थव्यवस्था दुरुस्त हुई है। सांसद सुनील कुमार सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लोगों से सुनील सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ने का प्रयास करेगा, तो हम छोड़ेंगे भी नहीं। राजनाथ ने कहा कि जब पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए इंदिरा गांधी की प्रशंसा हो सकती है, तो फिर पीएम मोदी की क्यों नहीं। आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, चतरा लोकसभा प्रभारी सह बोकारो विधायक विरंची नारायण, पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, उमा शंकर अकेला समेत सैकड़Þों लोग मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL: हैदराबाद को हराकर फिर टॉप पर चेन्नै
    Next Article मोदी ने किया बिरसा को नमन, रांची बोली: मोदी…मोदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version