Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल
    Breaking News

    अमित शाह ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल

    azad sipahiBy azad sipahiJune 9, 2020Updated:June 9, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बंगाल जन संवाद रैली के जरिए इंटरनेट से बंगाल के निवासियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 2021 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने राज्य वासियों से बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा,” मैं करोड़ों बंगालवासियों से कहना चाहता हूं कि आपने कम्युनिस्ट और तृणमूल दोनों को आजमाया है। एक मौका भाजपा को दीजिए। हमारी पांच साल की सरकार के बाद बंगाल में भ्रष्टाचार, तोलाबाजी, घुसपैठ, परिवारवाद, बेरोजगारी, आतंक और हिंसा समाप्त हो जाएगी।”

     शाह ने कहा कि जिस बंगाल में रविन्द्र संगीत की धुन सुनाई देती थी, वो बंगाल आज बम धमाकों से दहल रहा है। गोलियों की आवाज, हत्याओं और लोगों की चीखों से सन्न रह गया है। कौमी दंगों से इसकी आत्मा को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। शाह ने दुष्यंत कुमार की कविता से बंगाल में परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा, “बंगाल परिवर्तन भाजपा ही कर सकती है। पांच साल के भाजपा सरकार के बाद हिंसा समाप्त हो जायेगी। टोल टैक्स समाप्त हो जाएगा। परिवारवाद समाप्त हो जाएगा। जीत की काउंटिंग शुरू होते ही बम धमाके वाले नहीं रहेंगे।”
    कविता पाठ करते हुए अमित शाह ने कहा, “हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी शर्त थी लेकिन ये बुनियाद हिलनी चाहिए। हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में हरियाली होनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।”
    दूसरे राज्यों में अपनी सरकार की बेहतरी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार बीमारू राज्य माना जाता था, लेकिन बिहार के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। जहां-जहां भाजपा का राज हआ है, वहां विकास हुआ है।
    ममता ने प्रवासी मजदूरों के जख्मों पर मला नमक:
    अमित शाह ने ममता बनर्जी पर प्रवासी मजदूरों के दुखों को और बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममताजी ने प्रवासी मजदूर की ट्रेनों को कोरोना एक्सप्रेस नाम दिया। हमने उसे श्रमिक ट्रेन का नाम दिया था। ममताजी ने कोरोना एक्सप्रेस कहकर मजदूरों के जख्मों पर नमक रगड़ दिया। आपने बंगाली श्रमिकों को अपमान किया है। यही कोरोना एक्सप्रेस बंगाल के बाहर पहुंचाने के लिए तृणमूल के लिए गेट वे बन जायेगी। आपको एग्जिट करेगी।
    उन्होंने कहा कि सर्वधर्म का उदाहरण बंगाल को दिया जाता था। आज तुष्टिकरण की राजनीति सुनायी देती थी। भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा, सिंडिकेट आदि से तृणमूल ने वाममोर्चा को पीछे छोड़ दिया है। ममताजी आप परिवर्तन को नहीं रोक सकती हैं। 100 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। ममताजी, हिंसा का कीचड़ जितना फैलाओगी, भाजपा का कमल खिलेगा। हिंसा से डरने वाले हम लोग नहीं हैं। आप हमें रोक नहीं सकती। आप हमें दबा नहीं सकती और कितना भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार की सीमा ही नहीं है यहां। अम्फन और कोरोना में भी भ्रष्टाचार करोगे, तो बंगाल की जनता माफ नहीं करेगी। अमित शाह ने कहा कि जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, यहां शपथ के साथ ही आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा।
    एनडीए ने बंगाल को दी है यूपीए से अधिक मदद:
    अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल को केंद्र सरकार ने अभी तक 3.84 लाख मैट्रिक टन राशन दिया है। जो करीब 8000 करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि प्रवासी नागरिकों को वापस लौटाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को 1700 ट्रेन दी गईं। बिहार सरकार को 1500 जबकि बंगाल सरकार ने श्रमिकों के उसी ट्रेन को कोरोना एक्सप्रेस नाम दे दिया। प्रवासी मजदूर अपना यह अपमान कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग के दौरान मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार ने बंगाल को केवल 1.32 लाख करोड़ रुपये 5 साल में दिए थे, जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार ने 4.48 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, ताकि राज्य का विकास हो सके।
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस धनराशि का हिसाब मांगते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बताएं कि इस रुपये को कहां किस तरह से खर्च किया गया? क्यों उन्होंने इस पूरी राशि को अपनी पार्टी के सिंडिकेट में भ्रष्टाचार के जरिए गबन कर लिया? अगर बंगाल में विकास चाहिए तो भाजपा को सत्ता में लाना ही होगा।
    दूसरे दिन किसानों के खाते में भेज दिए जाएंगे रुपये:
    अमित शाह ने इस दौरान केंद्र सरकार की एक और महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि को बंगाल में लागू करने की मांग करते हुए कहा कि ममता सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को रोक रखा है। इससे बंगाल के किसान केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद से वंचित हो रहे हैं। जिस दिन सरकार इसे लागू कर किसानों की सूची भेजेगी, उसके ठीक दूसरे दिन हर एक किसान के खाते में 6000 रुपये भेज दिए जाएंगे। ममता बनर्जी आखिरकार बताएं कि वह राज्य के किसानों को केंद्र की इस आर्थिक मदद से क्यों वंचित रख रही हैं?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं : डीसी
    Next Article हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 429 केस, 5 मरीजों की मैौत, 223 ठीक हुए – स्वास्थ्य विभाग
    azad sipahi

      Related Posts

      आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन

      October 24, 2026

      छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल

      October 24, 2026

      छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान

      October 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: हेमंत सोरेन
      • जदयू ने अनंत सिंह पर की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित; विधायकी पर भी संकट
      • छठ पर घर लौटने की राह महंगी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग तो फ्लाइट के किराये में चार गुना उछाल
      • नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा विपक्ष
      • छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version