Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»Asia Cup: हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान से भिड़ंत की तैयारी करने उतरेगा भारत
    Breaking News

    Asia Cup: हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान से भिड़ंत की तैयारी करने उतरेगा भारत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 18, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। भारत की मजबूत टीम आज कमजोर माने जाने वाले हांगकांग के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारी पर टिकी होंगी। भारत-पाक की प्रतिद्वंद्विता से पहले हांगकांग मैच भारतीय प्रशंसकों के लिए ट्रेलर की तरह होगा। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी के बावजूद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम एकदिवसीय प्रारूप में काफी मजबूत है। रोहित और उनकी टीम हांगकांग को हलके में नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि उसे इसके अगले ही दिन फॉर्म में चल रही पाकिस्तान की टीम से भिड़ना है। दुबई में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है और ऐसे में भारत बड़े मुकाबले से पहले अपना सही संयोजन तैयार करना चाहेगा।

    धोनी को बल्लेबाजी में करना होगा अच्छा प्रदर्शन
    हांगकांग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस इकतरफा मैच में टीम 116 रन ही बना सकी थी। अगर कोई करिश्मा नहीं होता है तो रोहित, शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव जैसे बल्लेबाजों और जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों वाली भारतीय टीम के खिलाफ हांगकांग के प्रदर्शन में काफी बड़े सुधार की उम्मीद नहीं की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठते रहे हैं और यह टूर्नामेंट तय करेगा कि वह लय में हैं या नहीं। भारत के लिए पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा, यह तय नहीं हो पा रहा है। धोनी अगर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें डेथ ओवरों में मोहम्मद आमिर के अलावा उस्मान खान और हसन अली जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा। पांचवें नंबर पर केदार जाधव या मनीष पांडे में से एक को मौका मिल सकता है। अगर पूर्व कप्तान धोनी छठे नंबर पर बल्लेबाजी का फैसला करते हैं तो सातवें नंबर पर हार्दिक पंड्या की बड़े शॉट खेलने की क्षमता भारत के लिए अहम हो सकती है।

    भारत का मध्यक्रम चिंता का विषय
    मध्यक्रम पिछले कुछ समय से भारत के लिए चिंता का विषय रहा है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पूर्व भारत को इस समस्या का हल निकालना होगा। लोकेश राहुल के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है, लेकिन आमिर या हसन की अंदर आती गेंदें उनके लिए समस्या पैदा कर सकती हैं, जैसा कि इंग्लैंड में हुआ था। बीसीसीआई पहले ही श्रीलंका के बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ को नियुक्त कर चुका है, ताकि भारत को पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का सामना करने में दिक्कत नहीं हो। टीम में खलील अहमद भी मौजूद हैं, जो बल्लेबाजों को जरूरी अभ्यास करा सकते हैं। धवन, राहुल और पंड्या जैसे बल्लेबाजों को विकेट की अलग तेजी और लेंथ से सामंजस्य बैठाना होगा।

    बुमराह हासिल करेंगे अपनी लय
    बुमराह, भुवनेश्वर, कुलदीप और चहल का संयोजन एक बार फिर मैदान पर नजर आएगा जो पिछले एक साल से भारत को अच्छे नतीजे दे रहा है। हांगकांग के खिलाफ मुकाबला भुवनेश्वर के लिए लय हासिल करने का मौका होगा, क्योंकि वह पीठ की चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे हैं। उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की ओर से वापसी की। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टिकटों की कीमतें 1600 डालर (लगभग एक लाख 15 हजार रुपए) तक हैं। बुधवार को स्टेडियम के खचाखच भरा होने की उम्मीद है, जबकि हांगकांग मैच के दौरान भी बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक मैदान में पहुंच सकते हैं।

    टीमें इस प्रकार हैं:
    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक और खलील अहमद।
    हांगकांग: अंशुमान रथ (कप्तान), एजाज खान, बाबर हयात, कैमरन मैकुलसन, क्रिस्टोफर कार्टर, अहसन खान, अहसन नवाज, अर्शद मोहम्मद, किंचित शाह, नदीम अहमद, राग कपूर, स्काट मैकेहनी, तनवीर अहमद, तनवी अफजल, वकास खान और आफताब हुसैन।
    समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेंगलुरु में झारखंड के एक बिरहोर की मौत
    Next Article PM मोदी से पहले जेपी नड्डा का रांची दौरा
    azad sipahi

      Related Posts

      महिला हॉकी विश्व कप में भारत की अग्निपरीक्षा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत पर नजर

      August 17, 2026

      वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, उंगली की चोट बनी वजह

      July 31, 2026

      राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जमीन से साइबर स्पेस तक चार-स्तरीय सुरक्षा घेरा
      • जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन सख्त, 5 दिन का अल्टीमेटम
      • न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, RSS शताब्दी समारोह को लेकर ममदानी ने जताया विरोध
      • नेपाल में कुदरत का कहर: भोटेकोशी में अचानक आई बाढ़ से 95 मौतें, हजारों लोग लापता; भारतीय पर्यटकों की तलाश तेज
      • खेलो इंडिया डायलॉग में कल युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, पांच मुद्दों पर होगी चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version