Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच विधानसभा का सत्र आज से
    ताजा खबरें

    राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच विधानसभा का सत्र आज से

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राजस्थान में पिछले 32 दिनों तक चली सियासी उठापटक के बाद शुक्रवार (आज) से 15वीं विधानसभा का पांचवा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में गहलोत सरकार विश्वासमत लाएगी। वहीं भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इससे पहले बसपा ने व्हीप जारी कर विधायकों को कांग्रेस के खिलाफ वोट डालने को कहा था।  
    भाजपा और कांग्रेस के विधायक दलों की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीतिक बनाई गई। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली। बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत बागी हुए 19 विधायक भी पहुंचे। बैठक में गहलोत ने कहा हम खुद विधासभा में विश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे। हम 19 विधायकों के बगैर भी बहुमत साबित कर लेते लेकिन तब उतनी खुशी नहीं मिल पाती। अपने तो अपने ही होते हैं, जो हुआ है, उसे भूल जाएं। 
     
    उधर भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा मुख्यालय पर हुई। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि विपक्ष के नाते पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठायेंगे और सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेंगे। विकास कार्यों के नाम पर प्रदेश की जनता से वादाखिलाफी कर रही कांग्रेस सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयेंगे। होटल के बाड़े में बंद होकर मौज-मस्ती करने में व्यस्त सरकार को प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं है। 
    राजस्थान हाईकोर्ट में बहुजन समाज पार्टी विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी की ओर से बहस पूरी हो गई थी। वहीं कांग्रेस में शामिल हुए राजेन्द्र गुढ़ा सहित अन्य विधायकों की ओर से बहस की जाएगी। अदालती समय पूरा होने के चलते न्यायाधीश महेन्द्र गोयल ने बसपा और मदन दिलावर की याचिकाओं पर सुनवाई शुक्रवार को सुबह रखी है।
     
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सियासी संकट के बीच सरकार 31 जुलाई को ही शार्ट नोटिस पर विधानसभा सत्र आहूत करवाना चाहती थी। लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना काल का हवाला देते हुए विशेष परिस्थिति नहीं होने के कारण सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद राजभवन और सरकार के बीच टकराव के हालात बन गए थे। बाद राज्यपाल ने 21 दिन के सामान्य नोटिस पर ही सत्र आहूत करने की अनुमति दी। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविक्रम कुमार दोरईस्वामी होंगे बांग्लादेश में अगले उच्चायुक्त
    Next Article कोरोना ने किए सामाजिक बदलाव, खत्म हो रही प्रथाएं, टूट रहा अंधविश्वास
    shivam kumar

      Related Posts

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026

      200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज

      October 9, 2026

      श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल

      October 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version