नई दिल्ली। मंगलवार की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सोना और चांदी के भाव में कमी हुई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 500 रुपये से 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जिसके कारण 24 कैरेट सोना का भाव 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे गिर गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। सोने की तरह ही चांदी ने भी आज बड़ी गिरावट आई है।…
Author: admin
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच लगातार खींचतान की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी ऊपर नीचे हो रही है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, हिंदुस्तान युनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इस सप्ताह के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.57 डॉलर यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.54 डॉलर यानी 0.68 फीसदी लुढ़ककर 79.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन…
नवादा। 20वीं सदी के महान संत तथा संतमत के प्रणेता 108 श्रीसद्गुरु महर्षि में ही परमहंस जी महाराज की 140 में जयंती पर बुधवार को नवादा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकालकर उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया । नवादा के रामनगर ब्लॉक के निकट अवस्थित महर्षि में ही सत्संग आश्रम में जुटे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बाजे गाजे के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा, गुरुदेव तेरा नाम रहेगा के जय घोषों के साथ शोभायात्रा निकाली ।शोभायात्रा नवादा के मेन रोडज़ स्टेशन रोड, पुरानी बाजार, कलाली रोड ,पार नवादा बुंदेलखंड आदि जगहों से होता हुआ महर्षि…
पूर्वी चंपारण। जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली पंचायत के वार्ड नम्बर दस में स्थित सैकड़ो वर्ष पुराना बड़का मठ में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर से चोरों ने भगवान श्री कृष्णा की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति की चोरी कर ली। जिहुली पंचायत के मुखिया विकास कुमार ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 1890 में हुआ था। तबसे उक्त मंदिर मे राधे कृष्ण की कीमती अष्ट धातु की मूर्ति स्थापित थी, जिसे चोरी कर ली गयी। यह मूर्ति बहुत पुरानी व कीमती है। पुजारी शालीग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के समय मूर्ति थी…
पटना। सीतामढ़ी जिले में देररात सड़क दुघर्टना में तीन लोगो की मौत हो गई। हादसे में छह लोग जख्मी हो गए है। हादसा नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर सीतामढ़ी-बरियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित मोहनपुर में मंगलवार रात करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को बुरी तरह से रौंद दिया। टेंपों सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। छह अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। टेंपो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन…
खूंटी। पहले गरीबों का भोजन के नाम पर प्रसिद्ध कटहल के उत्पादन में खूंटी जिला महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिले के कटहल की आपूर्ति न सिर्फ झारखंड, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और नेपाल तक की जाती है। अलग-अलग दिनों में लगने वाली साप्ताहिक हाटों में दूसरे स्थानों के व्यापारी पहुंचते हैं और थोक के भाव में कटहल की खरीदारी करते हैं। कुछ व्यापारी तो गांव जाकर पेड़ पर लगे सभी कटहलों को खरीद लेते हैं और उन्हें दूसरे राज्यों की मंडियों में बेचते हैं। कटहल उत्पादन आज भी यहां के लोगों की आय का बड़ा जरिया है। जिले के…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के कांके विधानसभा अंतर्गत ठाकुरगांव मंडल, बुढ़मू, खेलारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने संजय सेठ के पक्ष में मतदान की अपील की। दलित बस्तियों के भम्रण कर चुनावी कार्यालय मे बैठक की। प्रमंडल प्रभारी उपेंद्र रजक, ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी युवराज पासवान, रामकुमार दुबे ने सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि अगामी 25 मई को होने वाले मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को घरों से निकालने में सहयोग करें। संकल्प के साथ मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। मौके पर लक्ष्मीनरायण भारती, अखिलेश सिंह, मुकेश साव, राजू सिंह, सहानंद यादव, जगलाल…
रांची (आजाद सिपाही)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका की पहली सभा गोड्डा के मेला मैदान में होगी। इसके बाद वह दोपहर में रांची के हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्ट्री नामकुम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। दोनों जगहों पर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका की सभा की तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए अब भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं की निगाहें बूथ पर टिक गयी हैं। खासतौर पर बूथ और पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारियां बढ़ गयी है। प्रदेश भाजपा में पूरे पांच साल बूथ-पन्ना प्रमुख और सदस्य बनाने की होड़ लगी रही। इसके तहत बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कमेटियों को सक्रिय किया गया। भाजपा की तरह अन्य दलों ने भी बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को मजबूती के साथ काम करने की हिदायत दे रखी है। सभी किसी न किसी रूप से बूथ मैनेज करने में लगे हैं, ताकि पार्टी…