जमशेदपुर। उलीडीह पुलिस ने रामनगर सूर्य मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे अनीस कुमार मंडल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का रहने वाला है। अनीस के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया है। सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी की है। सिटी एसपी ने बताया कि दो मई को रामनगर के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अनीस का…
Author: admin
अररिया। अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के मौके पर नेपाल के गेरुका नदी के किनारे दो सौ दो फलदार पौधों का रोपण बुधवार को किया गया।जिसमे नेपाल के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि शामिल हुए।नेपाल में वृक्ष मानव के रूप में विख्यात सुरेश शर्मा की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश शर्मा ने बताया कि दुनिया भर में जैव विविधता दिवस 22 मई को मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को जैव-विविधता के प्रति जागरुक करना है। इसकी पहल 90 के दशक में तब की गई थी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान…
खूंटी। महर्षि मेंही आश्रम मलियादा और शबरी कुटिया शांतिपुरी आश्रम मुरहू में बुधवार को महर्षि मेंही परमहंस की 140वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और शोभायात्रा से हुई। प्रभातफेरी बंदगांव और मुरहू में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सत्संगी महिला-पुरुषों ने भाग लिया। आश्रम पहुंचकर सत्संगियों ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रवचन में लक्ष्मण महाराज ने कहा कि महर्षि मेंही परमहंस का अवतरण मानव कल्याण के लिए हुआ। सद्गुरुदेव ने कठोर साधना की। तत्पश्चात हमें सभी सद्ग्रंथों और संतों की बातें सरल और आसान शब्दों में बताई। अहिंसा, दयालुता, सदव्यवहार और…
रांची। असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंता विस्वा सरमा 22 मई को धनबाद और दुमका लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सरमा 11:30 बजे धनबाद लोकसभा के बोकारो जिले के चंदनक्यारी स्थित सिनेमा हॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी मौजूद रहेंगे। डॉ सरमा दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के रामेश्वर स्थित रघुनाथपुर मैदान में 1.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन भी मौजूद रहेंगी। असम के मुख्यमंत्री देवघर जिले के सारठ स्थित…
रांची। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 मई को धनबाद में करेंगे जनसभा, गोड्डा में रोड शो और रांची में युवा सम्मेलन में लेंगे हिस्सा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 मई को दोपहर 12:00 बजे से धनबाद के झरिया के डिगवाडीह स्थित मानस मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री चौहान दोपहर 2 बजे से गोड्डा जिले के मोहनपुर चौक से बसुआ चौक (भाया- थाना गेट, केचुवा चौक, दुर्गा मंदिर) तक आयोजित रोड सभा में हिस्सा लेंगे। श्री चौहान रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में शाम 5:00 बजे से आयोजित युवा सम्मेलन…
रांची। लैंड स्कैम के आरोप में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया। अब दोबारा कल फिर से सुनवाई होगी। मंगलवार को करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चली सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार यानी 22 मई की तारीख मुकर्रर की है। बहस के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत दिये जाने के पक्ष में कई दलीलें पेश की, जिसका इडी के अधिवक्ता ने पुरजोर विरोध किया। कपिल…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। बरामद डोडा का बाजार मूल्य लगभग 5.58 करोड़ आंका गया है। एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक अवैध डोडा लदा वाहन चकधरपुर से चाईबासा की ओर आ रहा है। प्राप्त सूचना के बाद एसडीपीओ सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का का गठन किया गया। पुलिस टीम उक्त स्थान पर वाहन जांच करने लगा। जांच के क्रम में एक कंटेनर वाहन पुलिस दल को देख कर चेक नाका से कुछ दूरी पर रूक गया। वाहन चालक…
खूंटी। जनजातीय मामलों और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता भोलानंद तिवारी के घर पहुंचे और शोक संतप्त को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने स्व तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
रांची। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान रांची जिला में रहने वाले प्रदेश, जिला, महानगर सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकताओं मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने रांची लोकसभा चुनाव क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जिताने को लेकर तेजी से सभी को जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिले और उन्हें इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में वोट देने की अपील करें। अब चुनाव में समय…
रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची के सिविल कोर्ट, सिंगरी, नामकुम बाजार ,हेहल, कोगे ,चुटिया, में जनसंपर्क अभियान चलाया रांची। जनसंपर्क अभियान के तहत संजय सेठ ने सिविल कोर्ट में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिवक्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद मांगा एवं 25 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर संसद सेठ ने कहा कि स्टार्टअप के माध्यम से जब मोदी ने रोजगार के अवसर पैदा किया तो यही कांग्रेसी स्टार्टअप का मजाक उड़ाते…
-कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों को लिखा भावुक पत्र रांची। हेमंत सोरेन के बाद राजनीति में ऐसा क्या था, जिसने कल्पना मुर्मू सोरेन को सियासी समर के लिए बाध्य किया। इस बाबत उन्होंने राज्यवासियों के नाम भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। कल्पना ने लिखा है, राजनीति, दल, सरकार सब आप की (हेमंत सोरेन) की जिÞम्मेदारी रही। मैं घर, बच्चे, आदरणीय बाबा, मां और परिवार के देखभाल में खुश थी। ना मुझे कभी राजनीति में आने को शौक था, ना ही मैंने कभी सोचा था कि मुझे यह करना है। पर तानाशाहों…