Author: admin

पटना। बिहार में आज पांचवें चरण का मतदान जारी है। पांच सीटों पर जिसमें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर है। पांचवें चरण में कुल 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। जिसमें 74 पुरुष और 6 महिला प्रत्याशी है। मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया है. हाजीपुर (सु) सीट पर (लोजपा-आर) के चिराग पासवान और राजद के शिवचंद्र राम के बीच मुकाबला है। सारण पर बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी की रोहिणी आचार्य, मुजफ्फरपुर सीट पर बीजेपी के राजभूषण निषाद और कांग्रेस के अजय निषाद, सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर और राजद के अर्जुन राय और…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया है। उनके पार्थिव शरीर को प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस…

Read More

विशेष मोदी को देख लिया, धाम कर लिया! पसीने से लथपथ 75 वर्ष की महिला ने हांफते और लंगड़ाते हुए कहा मोदी को देखने आयी भीड़ इतनी, मानो पाताल से पानी का विस्फोट 360 डिग्री तक जहां भी नजर आती थी, हर तरफ भीड़ उफान पर थी घाटशिला से ही मोदी ने दाग दिया झारखंड से रायबरेली तक गोला सलाखों के पीछे मुख्यमंत्री से लेकर मम्मी की सीट तक को भेद डाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को एक बार फिर अपने दिल के सबसे करीब प्रदेश झारखंड में अपने प्यारे आदिवासी भाइयों-बहनों के बीच थे। यह झारखंड की उनकी…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के संदर्भ में भारत के लिए खास है। भारतीय सुंदरी सुष्मिता सेन ने 21 मई, 1994 को मनीला में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय से हुआ था, जो उसी साल मिस वर्ल्ड बनी थीं। सुष्मिता जब मिस यूनिवर्स के मुकाबले में पहुंचीं तो उनके दो जवाबों ने जीतने में उनकी मदद की। उनसे…

Read More

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए एक ही टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई। हैदराबाद ने रविवार शाम पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 69वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की जोरदार पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच गेंद शेष रहते 215 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद ने मैच में कुल 14 छक्के लगाए, जिससे मौजूदा संस्करण में उनके छक्कों की संख्या 160 हो…

Read More

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को वेस्ट हैम यूनाइटेड को 3-1 से हराकर लगातार चौथा प्रीमियर लीग खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। मैनचेस्टर सिटी ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और केवल 79वें सेंकेड में ही फिल फोडेन ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 18वें मिनट में फोडेन ने जेरेमी डोकू के क्रॉस को गोल पोस्ट में डालकर बढ़त को दोगुना कर दिया। हालाँकि, मोहम्मद कुदुस ने हाफटाइम से ठीक पहले (42वें मिनट) में गोल कर वेस्ट हैम का खाता खोल दिया। हाफ टाइम तक मैनचेस्टर सिटी 2-1 से आगे थी। मैच के…

Read More

कोबे। भारतीय पैरा-एथलीट प्रीति पाल, निशाद कुमार, दीप्ति जीवनजी और रवि रोंगाली ने कोबे पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2024 के तीसरे दिन रविवार को पेरिस पैरालिंपिक 2024 कोटा हासिल किया। . भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में कांस्य पदक जीता, जिससे तीसरे दिन के बाद भारत के पदकों की संख्या 2 हो गई। इससे पहले, टोक्यो 2020 पैरालिंपिक रजत पदक विजेता, निशाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 फाइनल में 1.99 मीटर के अविश्वसनीय सीज़न-सर्वश्रेष्ठ निशान के साथ रजत पदक जीता। इसके अतिरिक्त, 1.90 मीटर के अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी हाल ही में कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आईं। कियारा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं लेकिन हर जगह चर्चा कियारा के स्टाइल को लेकर नहीं बल्कि उनके एक वीडियो को लेकर है। कियारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रेड कार्पेट से उतरने के बाद कियारा मीडिया से बात करती नजर आईं। उस वक्त उन्होंने जिस तरह से सवाल का जवाब दिया उससे वे कई लोगों के निशाने पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कान्स के रेड कार्पेट पर अजीब लहजे में अंग्रेजी बोलने को लेकर कियारा आलोचना का…

Read More

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। यामी गौतमी ने बच्चे को जन्म दिया है। यामी और उनके पति आदित्य धर ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। यामी गौतम और निर्माता, निर्देशक आदित्य धर पिता बन गए हैं। यामी ने अक्षय तृतीया यानी 10 मई को मुंबई में बच्चे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के 10 दिन बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशखबरी दी है। उन्होंने एक छोटे बच्चे की खूबसूरत…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी, इसलिए वे पिछले चुनावों में वोट नहीं दे सके थे। 15 अगस्त, 2023 को भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। पहली बार वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा देश भारत विकसित और मजबूत हो। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट किया। इसी तरह पूरे भारत को उस उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो उन्हें सही लगता है। पहली बार वोट करने के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।” फरहान अख्तर ने किया मतदान बॉलीवुड अभिनेता फरहान…

Read More

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63) का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में इंतकाल हो गया। ईरान स्टेट की संवाद समिति ‘इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने अपनी रिपोर्ट में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों के हवाले से इसकी घोषणा की है। हालांकि ईरान की सरकार ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है जल्द ही सरकार आधिकारिक घोषणा करेगी। मिल गया मलबा ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिल गया है। हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। इरान के प्रमुख समाचार पत्र…

Read More