Author: admin

मधुबनी। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी बताया। संसदीय क्षेत्र में दिन ग्यारह बजे तक अद्यतन लगभग बाइस प्रतिशत मतदान की सूचना है।जिला निर्वाचन कोषांग के आंकड़े मुताबिक कुल 21.8 प्रतिशत मतदान की सूचना है।जिला नियंत्रण कक्ष से चहुंओर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान की जानकारी दी गई।

Read More

-भारत के भविष्य के लिए वोट देकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें : स्मृति -विकसित भारत के लाल, गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए वोट करें अमेठी। लोकसभा सीट अमेठी के विधानसभा गौरीगंज स्थित मेदन मवई गांव के बूथ संख्या 347 पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी पहुंची और आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपना मतदान किया। स्मृति ईरानी पहली ऐसी सांसद हैं जो सांसद रहते हुए स्वयं के लिए मतदान किया है। इसके पहले राहुल गांधी सहित कई नेता अमेठी से लगातार कई बार सांसद रहे, लेकिन उन लोगों का अपना मत अपनी…

Read More

लखनऊ। लखनऊ में गोमती नगर स्थित स्कॉलर होम स्कूल मतदान केन्द्र पर रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अबकी बार एनडीए चार सौ पार अर्थात चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का चार चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। पांचवे चरण में भी एनडीए अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बाकि बचे चरणों में भी…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। नड्डा शाम साढ़े पांच बजे यहां रोड शो करेंगे। उनका रोड शो हनुमान मंदिर मेन मार्केट से शुरू होगा।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर हादसे में निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, ”इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम राइसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान…

Read More

रांची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पैतृक गांव कोदईबांक स्थित बूथ संख्या 114 में मतदान किया। उनके साथ उनके अनुज नुनूलाल मरांडी भी मतदान करने पहुंचे थे। मतदान करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता निर्भीक और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पांच वर्ष में एक बार लोकतंत्र का महापर्व आता है। इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। मतदाताओं को अपना और देश के भविष्य को लिखने के अवसर में उत्साह दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट के साथ-साथ गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भारी मतों से जीतने जा रही…

Read More

चतरा। भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने गांव पंचायत सचिवालय आरा के मतदान केंद्र संख्या 313 पर सोमवार को परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। वोटिंग चल रही है। नतीजे महज औपचारिकता हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। चतरा में चुनाव के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स और जिला बल के जवानों के साथ चार हजार से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 32 अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों समेत कुल 1899 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप और…

Read More

मधुबनी। लोकसभा आम निर्वाचन अवसर व्यापक सुरक्षा व्यवस्थित इन्तजाम के बीच सोमवार को मधुबनी में सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान प्रारम्भ की सूचना है। मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 54, अम्बेदकर भवन, पर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने सोमवार को मतदान किया व सेल्फी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकार अरविन्द कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण इस मतदान केन्द्र पर मतदान किया। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार के द्वारा मतदान केन्द्र केंद्र पर लगाये गए सेल्फी कॉर्नर पर सेल्फी लिया…

Read More

रांची। सरहुल शोभायात्रा के उदगम स्थल सरना टोली, हातमा (रांची) में मुख्य पाहन जगलाल के आवास पर रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी संगठन, सामाजिक, अगुआ एवं विभिन्न मौजा के पाहन, पईनभोरा, कोटवार, ग्राम प्रधान, एवं पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सगंठन महामंत्री के कर्मवीर सिंह एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजय सेठ ने सर्वप्रथम मुख्य सरना पूजा स्थल में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मुख्य पाहन से प्रचंड जीत का आशीर्वाद मांगा। विभिन्न आदिवासी सगंठनों के प्रतिनिधियों की बैठक की में संगठन पदाधिकारियों से विचार विमर्श हुआ। निष्कर्ष निकाला गया कि 25…

Read More

रांची। 21 और 22 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 और 22 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश के साथ थंडरिंग की संभावना है। इसमें देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, रांची समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, 23 मई से 25 तक राज्य भर में बारिश की जानकारी दी गयी है। इसे लेकर…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने हाल ही में सुनाये अपने एक फैसले में कहा कि जिले के डीसी (उपायुक्त-सह-जिला मजिस्ट्रेट) किसी वाणिज्यिक वाहन (कमर्शियल) को जब्त करने का आदेश देने के लिए सक्षम प्राधिकारी नहीं हैं। दरअसल, लातेहार डीसी के आदेश पर पुलिस ने पिछले वर्ष कोयला लदे एक वाहन को पकड़ लिया था, जिसके बाद वाहन मालिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) , 414 (चोरी की संपत्ति छिपाने में सहयोग करने) और 411 (चोरी की संपत्ति प्राप्त करने) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में कहा था कि वाहन अवैध गतिविधि…

Read More