Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ईरान के राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर हादसे में कर्तव्य पथ पर शहीद !
    दुनिया

    ईरान के राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर हादसे में कर्तव्य पथ पर शहीद !

    adminBy adminMay 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63) का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में इंतकाल हो गया। ईरान स्टेट की संवाद समिति ‘इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने अपनी रिपोर्ट में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों के हवाले से इसकी घोषणा की है। हालांकि ईरान की सरकार ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है जल्द ही सरकार आधिकारिक घोषणा करेगी।

    मिल गया मलबा

    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिल गया है। हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। इरान के प्रमुख समाचार पत्र तेहरान टाइम्स और इरान इंटरनेशनल (अंग्रेजी संस्करण) की रिपोर्ट में हेलिकॉप्टर का मलबा मिलने की पुष्टि हुई है।

    बांध का उद्घाटन कर लौट रहे थे स्वदेश

    इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी के अनुसार, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटते वक्त अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि ईरानी राष्ट्रपति रईसी अमेरिका में बने बेल 212 हेलिकॉप्टर पर सवार थे।

    दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का हेलिकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं। इसमें राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा हेलिकॉप्टर में पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे। उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम 7ः30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था।

    आग का गोला बन गया हेलिकॉप्टर

    ईरान के रेड क्रिसेंट प्रमुख पीर-हुसैन कोलीवंड ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि अब तक दुर्घटनास्थल पर “जीवन का कोई संकेत नहीं” मिला है। बचाव इकाइयां दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मलबा मिल गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर पूरी तरह जल गया है। इस हेलिकॉप्टर में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित होने की संभावना क्षीण हो गई है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने रायसी और उनके साथ सवार लोगों के शहीद होने की पुष्टि की है। ईरान सरकार जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगी।

    जानिए इब्राहिम रईसी के बारे में

    रईसी का जन्म 1960 में उत्तर पूर्वी ईरान के पवित्र शहर मशहद में हुआ था। रईसी के पिता मौलवी थे। रईसी जब पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। वह धार्मिक स्कॉलर और वकील भी रहे। इब्राहिम रईसी ने जब जून 2021 में ईरान की सत्ता संभाली तब उनके सामने घरेलू स्तर पर कई चुनौतियां थीं। उन्हें 20 साल की उम्र में ही तेहरान के करीब स्थित कराज का महा अभियोजक नियुक्त किया गया था। 1989 से 1994 के बीच रईसी तेहरान के महा अभियोजक रहे और इसके बाद 2004 से अगले एक दशक तक न्यायिक प्राधिकरण के उप प्रमुख रहे। वर्ष 2014 में वो ईरान के महाभियोजक बनाए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन-रूस के बीच हमले तेज
    Next Article बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया मतदान, अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट
    admin

      Related Posts

      ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत

      June 24, 2025

      कतर जाने वाली उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काठमांडू एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात

      June 24, 2025

      ईरान ने ट्रंप की एक नहीं सुनी, इजराइल पर मिसाइल दागी, बज रहे सायरन

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version