Author: admin

पुर्तगाल का युवा नाविक वास्को डि गामा राजधानी लिस्बन से 08 जुलाई 1497 को भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग की खोज में निकला। वास्को-डि-गामा का पहला ठिकाना बना दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका से निकल कर आगे बढ़ने पर वास्को डि गामा के कई साथी बीमार पड़ने लगे जिससे यात्रा मोजाम्बिक में रोकनी पड़ी। यहां के सुल्तान को वास्को डि गामा ने यूरोपीय उपहार दिए, इससे खुश सुल्तान ने वास्को डि गामा की भरपूर मदद की और भारत का रास्ता खोजने में भी मदद की। आखिरकार, करीब 10 महीने के सफर के बाद 20 मई 1498 को वास्को-डि-गामा केरल के…

Read More

-नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन जो छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं : योगी -मात्र दो वर्ष में निरहुआ ने आजमगढ़ की तस्वीर व तकदीर बदलने का पूरा प्रयास किया आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा के मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी में रविवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार चरण के चुनव संपन्न हो गया है। पांचवा कल संपन्न होगा और छठे चरण में आजमगढ़ की जनता जर्नादन को भी अपना प्रतिनिधि चुनना है। चार चरणों के चुनाव के परिणाम व रूझान इस बात को बताते हैं कि विपक्ष के अंदर मची खलबली, बौखलाहट, उनकी हार…

Read More

अमेठी। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से पोलिंग पार्टियों रवाना हो रही हैं। इस बार लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए गैर जनपद से आए पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के साए में मतदान संपन्न होगा। देश की सबसे हॉट सीट कहीं जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें बहुजन समाजवादी पार्टी से नन्हेंलाल, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वर्तमान सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अन्य छोटे-छोटे दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशी शामिल…

Read More

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के रांची लोकसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि राजधानी के रूप में रांची कराह रही है, क्योंकि यहां की आधारभूत संरचना अधूरी है। जाम की समस्या है। एचइसी का हाल-बेहाल है। लोगों को ससमय वेतन नहीं मिल रहा है। हजारों परिवार की जिंदगी अधर में लटकी है। इस पर भाजपा को बोलना चाहिए। श्री तिवारी ने रविवार को कहा कि हाल के दिनों में जानवरों का इंसानों पर हमला इस कारण से बढ़ा हैए क्योंकि हमने उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। जाहिर है, जब आप जानवरों के क्षेत्र में घुसेंगे, तो वह…

Read More

-दिन में दस से दो बजे के बीच घर से न निकलें कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं—कोई मौसमी सिस्टम नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे 22 मई तक भीषण गर्मी और लू की संभावना अधिक बनी हुई है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी, कोई भी मौसमी सिस्टम नहीं दिखाई दे रहा है, और पश्चिमी हवाएं जो धर्मस्थल एवं राजस्थान से होकर आ रही है। वह पूरी गंगा के मैदानी भागों में,…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। इस चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान होगा। पिछले चुनाव में इन 14 सीटों में से 13 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस चरण में उत्तर प्रदेश में मोदी सरकार के पांच और योगी सरकार के एक मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ सीट पर 1991 से भाजपा काबिज है। 2014 के चुनाव में राजनाथ ने कांग्रेस…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवाश्रम संघ, राम कृष्ण मिशन और इस्कॉन जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन संगठनों के कुछ साधु चुनाव में भाजपा की मदद कर रहे हैं। भारत सेवाश्रम के चर्चित संन्यासी प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ कार्तिक महाराज का नाम लेकर ममता ने कहा कि वह टीएमसी को धमकी दे रहे हैं। इस पर रविवार को कार्तिक महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा- “विनाश काले, विपरीत बुद्धि’ हो जाती…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनिपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच…

Read More

-बोले- यात्रियों को सरल-सुगम तरीके से हो रहा दर्शन बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ धाम में यात्रा दर्शन व्यवस्था और मंदिर समिति कार्यालय और विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को उचित निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति सभी तीर्थयात्रियों को भगवान बदरीविशाल के सरल- सुगम दर्शन करवा रही है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की हर संभव दर्शन सहायता कर रही है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक मंदिर समिति उपाध्यक्ष ने पूजा काउंटर,…

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है। इसको लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने रविवार को जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर चर्चा की गयी। साथ ही पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था और मूलभूत सुविधा पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सेक्टर पुलिस बल के साथ उस सेक्टर के एक बूथ के पुलिस बल, अर्धसैनिक बलों के एक सेक्शन को ईवीएम को सुरक्षित…

Read More

रांची। राज्य में एमएलए फंड से दी गयी 1000 करोड़ से अधिक की राशि का हिसाब सालों से नहीं मिल रहा है। ग्रामीण विकास विभाग दो साल से सभी जिलों से हिसाब मांग रहा है, लेकिन इसकी पूरी जानकारी जिलों से नहीं भेजी जा रही है। गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, दुमका जिलों में सर्वाधिक डीसी बिल लंबित है। इस संबंध में मुख्य सचिव स्तर से भी समीक्षा की गयी है। यह पाया गया कि अधिकांश जिलों में विधायक योजना, मुख्यमंत्री विकास योजना की बड़ी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है। डीसी बिल का हिसाब नहीं मिलने से राशि के गबन…

Read More