आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे को गंभीर बताया। कोर्ट ने कहा कि इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। याचिका पर अगली सुनवाई अब 7 फरवरी को होगी। सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें फर्जी धर्मांतरण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्यों को कड़े कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की गयी है। यह भी कहा गया है कि जबरन धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा…
Author: admin
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राजनांदगांव में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस भ्रष्ट ,अराजक वादाखिलाफ सरकार से मुक्ति चाहती है और भाजपा जनता के इस संकल्प को पूरा करने दिन रात जुटी है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में श्री साव ने पार्टी के कार्यों की जानकारी देते बताया कि कांग्रेस हटाओ, छत्तीसगढ़ बचाओअभियान के तहत लोकसभा प्रवास के दौरान भाजपा के नेताओ ने 66 विधानसभा में कार्य पूर्ण कर लिया है ।इन कार्यक्रमों में विधानसभा स्तर पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या…
धमतरी।आयकर दाता, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी व बड़े लोग छोटे व मझोले किसान बनकर केन्द्र सरकार के आंखों में धूल झोंक कर पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है। ऐसे लोगों की संख्या जिले में 18898 है, जिनसे अब करीब 29 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। शासकीय आदेश के बाद कृषि विभाग ने इन अपात्र लोगों से वसूली शुरू कर करीब 10 लाख रुपये की वसूली भी कर ली है। शेष राशि कृषि विस्तार अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वसूली करेंगे और शासकीय खजाना में जमा करेंगे। केन्द्र सरकार ने देशभर के छोटे व मझोले किसानों के आर्थिक…
खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सासंद अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ब्रिटिश साम्राज्य के अन्याय के खिलाफ नौ जून को ही उलगुलान की शुरुआत की थी। आज हमें भी संकल्प लेना होगा कि कोई भी अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे और अत्याचारियों को खदेड़ देंगे। केंद्रीय मंत्री सोमवार को कर्रा प्रखंड की घुनसुली पंचायत के चांपी गांव में संवाद जन पंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व अर्जुन मुंडा को हुटार से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन मुंडा को चांपी गांव तक लेकर गये, जहां महिलाओं ने और…
रांची | साेमवार को होटल होली-डे होम में लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक्सपोर्ट प्रमोशन पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों को निर्यात संवर्द्धन, नए बाजार सृजन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन, निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात को लेकर डोक्यूमेंटशन की जानकारी देना और जागरूक करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए समय की मांग है. इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों को व्यापार जगत में आ रहे बदलाव की अद्यतन जानकारी…
रांची। झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। सीआरपीएफ का छह ऑपरेशन नक्सलियों पर भारी पड़ा और नक्सलियों के तीन कोर एरिया को ध्वस्त कर दिया गया है। सिर्फ एक कोर एरिया बचा है। उसमें भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन ऑपरेशन में ऑपरेशन डबल बुल, ऑपरेशन क्लीन स्वीप, ऑपरेशन ब्लेक पैन्थर, ऑपरेशन थंडर स्टॉर्म, ऑपरेशन ऑक्टोपस औरऑपरेशन स्कॉर्पियन शामिल है। नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये इन ऑपरेशन में झारखंड पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबलों की अहम भूमिका रही है। आईजी सीआरपीएफ अमित कुमार ने सोमवार…
धनबाद। धनबाद के बाघमारा स्थित कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आमटांड बस्ती में किराए पर रह रहे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों युवक कमरे में कोयला का चूल्हा जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान दम घुटने उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कतरास थाना क्षेत्र के आमटांड बस्ती में किराए पर रह रहे कृष्णकांत तिवारी और पवन तिवारी ”निदान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड” नाम से माइक्रो फाइनेंस कंपनी चलाते थे। बताया जा रहा है कि बाती रात को खाना खाने के बाद दोनों युवक अपने कमरे को गर्म रखने के लिए कोयले के चूल्हे को…
रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के पास सोमवार को एक महिला से बाइकसवार अपराधी पांच लाख रुपये छिनकर फरार हो गये। पीड़ित महिला का नाम गीता देवी है। वह नामकुम के जोरार निवासी रिटायर्ड फौजी प्रभात शंकर की पत्नी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गीता देवी अपने भतीजे के साथ नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे निकालने गयी थीं। उनकी बेटी का विवाह 25 जनवरी को होना है। पैसे निकालकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली। इसी दौरान पहले से रेकी कर…
कोडरमा। हाई स्कूल की एक शिक्षिका सोमवार को एक बजे दिन से अपनी पांच माह की बच्ची के साथ अनशन पर बैठ गयी। जयनगर थाना अंतर्गत आरके प्लस टू उच्च विद्यालय लदबेदवा जयनगर में प्रतिनियुक्त शिक्षिका बेबी सिंह महापात्रा दूध मुहीं बच्ची के साथ जब अचानक जमीन पर बैठ गयी तो लोगों की भीड़ जुटी। मीडिया के लोग भी वहां पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिक्षिका के अनुसार वह अपने मूल विद्यालय यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब जाना चाहती है। इस आलोक में इन्होंने उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर आवेदन भी दिया। उपायुक्त ने गत 21 दिसम्बर…
विशेष संघर्ष से उनकी दोस्ती, संघर्ष ही उनका हथियार, संघर्ष ही उनका जीवन और संघर्ष ही उनकी कहानी कहानी झारखंड के पहले भूमिपुत्र की, जिन्हें हाइकोर्ट का न्यायाधीश बनने का गौरव प्राप्त हुआ कैसे लातेहार के एक बीहड़ गांव में पैदा हुआ बच्चा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तक का सफर तय करता है जिस स्कूल में कभी खुद बोरा लेकर पढ़ने जाते थे, आज वही स्कूल उनके नाम से जाना जाता है कहानी झारखंड आंदोलन की रीढ़ कहे जाने वाले अग्रणी पंक्ति के योद्धा जस्टिस एलपीएन शाहदेव की जस्टिस एलपीएन शाहदेव, ऐसा नाम जो झारखंड ही नहीं, पूरे देश में…
सना। यमन के मध्यवर्ती प्रांत मारिब में सरकारी सुरक्षा बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भारी संघर्ष में 13 सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक अल-जुबाह के दक्षिणी जिले की सीमा पर शुरू हुई लड़ाई में कई सैनिक घायल भी हुए हैं। हूती विद्रोहियों के समूहों के रात को तीन दिशाओं से सुरक्षा बलों के ठिकानों की ओर बढ़ने के बाद संघर्ष शुरू हुआ। लड़ाई करीब आठ घंटे तक चली। सैन्य सूत्र के मुताबिक इस लड़ाई में भारी मशीनगनों, रॉकेटों और तोपों का इस्तेमाल किया गया। इस संघर्ष में…